Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2: रोमांस या कॉमेडी... किस मूड में बॉलीवुड लवर्स, सिद्धांत चतुर्वेदी और अजय देवगन में किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' का 1 अगस्त को क्लैश होने वाला है। ऐसे में कौन सी फिल्म ज्यादा बड़ी ओपनिंग कर सकती है, चलिए आंकड़े देख लेते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 1 Prediction: इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के दो बड़े सीक्वल रिलीज हो रहे हैं जिन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' का क्लैश होने वाला है। ऐसे में कौनसी फिल्म ज्यादा बड़ी ओपनिंग कर सकती है, चलिए आंकड़े देख लेते हैं।
1 अगस्त को सिनेमाप्रेमियों को थिएटर में कॉमेडी के साथ साथ रोमांस का भी डोज मिलने वाला है। जहां अजय देवगन अपनी हिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दर्शकों को 'धड़क 2' के रूप में एक ट्रैजिक लव स्टोरी देखने को मिलेगी। ‘सैयारा’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स का फायदा 'धड़क 2' को हो सकता है क्योंकि लोग इस समय लव स्टोरी के भूखे हैं।
‘सन ऑफ सरदार 2’ vs 'धड़क 2' का ओपनिंग कलेक्शन
अजय देवगन एक बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी आगामी कॉमेडी-एंटरटेनर ‘सन ऑफ सरदार 2’ दर्शकों के बीच हाइप बनाने से चूक रही है। फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज किए गए लेकिन दोनों को ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 2012 में आए पहले पार्ट ने 10.72 करोड़ रुपये से धमाकेदार ओपनिंग की थी और कोईमोई की रिपोर्ट की माने तो, ‘सन ऑफ सरदार 2’ इसी आंकड़े के बीच ही शुरुआत कर सकती है। यानि आज के समय में ये ओपनिंग कुछ खास नहीं है।
अब बात करें 'धड़क 2' की तो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन अच्छे से किया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। 18 जुलाई को रिलीज हुई अहान पांडे की ‘सैयारा’ को मिली सफलता से ये तो साफ हो गया कि बॉलीवुड में प्यार का मौसम लौट आया है। ऐसे में 'धड़क 2' एकदम सही समय पर रिलीज हो रही है।
Advertisement
2018 में रिलीज हुई ‘धड़क’ से जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर ने डेब्यू किया था। उस समय उसने 8.5 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 'धड़क 2' भी 5-7 करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग कर सकती है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ vs 'धड़क 2'
भले ही 'धड़क 2' को लेकर हाइप ज्यादा हो लेकिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ को अजय देवगन के स्टारडम का फायदा जरूर मिलने वाला है। आने वाले दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दोनों फिल्मों को मिले रिव्यू और गुड वर्ड ऑफ माउथ से ही तय हो पाएगा।