Ankur Verma Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'परिणीति' फेम अंकुर वर्मा, बारात में नाचते दिखे, थामा लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड का हाथ
Ankur Verma Wedding: टीवी सीरियल 'परिणीति' के लीड एक्टर अंकुर वर्मा ने 25 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा से शादी रचा ली है। शादी की रस्में हरियाणा में हुईं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ankur Verma Wedding: टीवी सीरियल 'परिणीति' के लीड एक्टर अंकुर वर्मा ने 25 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा से शादी रचा ली है। शादी की रस्में हरियाणा में हुईं। अब शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
टीवी एक्टर अंकुर वर्मा ने बड़े ही निजी समारोह में अपनी प्रेमिका लीना वर्मा को हमसफर बनाया है। शादी के इस जश्न में केवल परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। खबरों की माने तो, अंकुर वर्मा के वेडिंग सेलिब्रेशन में कोई टीवी स्टार मौजूद नहीं था।
'परिणीति' फेम एक्टर अंकुर वर्मा ने रचाई शादी
शादी समारोह से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हे राजा अंकुर वर्मा सफेद शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि दुल्हन ने लाल लहंगा पहन रखा है। वीडियो में अंकुर लीना के माथे पर सिंदूर लगाते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में अंकुर को घोड़ी पर बैठे देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी शेरवानी से मैचिंग का सेहरा भी पहन रखा था।
अंकुर वर्मा की ऐसे हुई थी हल्दी की रस्म
इससे पहले अंकुर वर्मा की हल्दी सेरेमनी से कई वीडियो वायरल हुए थे जिसमें दिख रहा था कि कैसे सभी मेहमानों ने येलो कलर के आउटफिट्स पहने थे जबकि दूल्हा और दुल्हन पर्पल आउटफिट्स में ट्विनिग करते नजर आ रहे हैं। जहां अंकुर ने पर्पल कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, वही उनकी होने वाली दुल्हनिया भी पर्पल कलर के लहंगे में सजी संवरी देखी जा सकती हैं। वीडियो में एक बच्चा अंकुर को हल्दी लगाता दिख रहा है। वीडियो पर लिखा है- मामू की शादी।
Advertisement
अंकुर वर्मा और लीना वर्मा अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में भी काफी प्यारे लग रहे थे। जहां अंकुर ने काले रंग का सूट चुना, वहीं लीना गोल्डन ड्रेस में कहर ढा रही थीं।
अंकुर वर्मा कौन हैं?
अंकुर वर्मा ने बालाजी के सीरियल 'परिणीति' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ आंचल साहू, तन्वी डोगरा, पारस कलनावत और प्रतीक्षा होनमुखे भी नजर आए थे। यह सीरियल फरवरी 2022 से अगस्त 2025 तक प्रसारित हुआ। इसके अलावा, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया अभिनीत 'दहाड़' में भी काम किया है।