The Kerala Story 2 अब कल नहीं होगी रिलीज, केरल हाई कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक, मेकर्स को बड़ा झटका

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसकी जबरदस्त चर्चा होने लगी थी।

Follow : Google News Icon  
The Kerala Story 2 Release Postponed
The Kerala Story 2 Release Postponed | Image: Republic

The Kerala Story 2: बॉलीवुड की विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसकी जबरदस्त चर्चा होने लगी थी, जिसके चलते फिल्म को मिले U/A सर्टिफिकेट को रद्द करने के लिए केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। तब से ही फिल्म निर्माता कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। 

पहले कोर्ट ने कहा था कि मामले में कोई भी फैसला लेने से पहले वो खुद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' देखेंगे। अब हाल ही में केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि अब 'द केरल स्टोरी 2' शुक्रवार, 27 फरवरी को रिलीज नहीं होगी।

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर लगी रोक

बार एंड बेंच के अनुसार, जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को दिए गए U/A सर्टिफिकेट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम आदेश पारित किया है। केरल हाई कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है। बता दें कि याचिकाकर्ताओं का ऐसा दावा था कि ‘फिल्म केरल को गलत तरीके से पेश करती है और इसकी रिलीज से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है’।

सेंसर बोर्ड द्वारा नए आदेश जारी किए जाने तक, कोर्ट ने फिल्म को रिलीज न करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में थॉमस के हवाले से कहा गया है कि “प्रथम दृष्टया, सर्टिफिकेट जारी करते समय CBFC ने इन दिशानिर्देशों को ध्यान में नहीं रखा, और लागू कानून की स्पष्ट अवहेलना हुई है, जिसके कारण कोर्ट का दखल देना जरूरी हो गया है”।

Advertisement

केरल हाई कोर्ट ने लगाई थी CBFC को फटकार

जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने पहले मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि CBFC की जिम्मेदारी तब बढ़ जाती है जब कोई फिल्म केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य को सांप्रदायिक नजरिए से पेश करती हैं जैसा कि याचिकाकर्ताओं का कहना है। जज ने कहा कि “केरल इतना सेक्युलर है जहां पूर्ण सद्भाव है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि जब किसी घटना को ऐसे दिखाया जाएगा जैसे कि ये पूरे राज्य में ही हो रही है तो क्या होगा?” 

ये भी पढ़ेंः The Kerala Story 2 की रिलीज पर लगेगा बैन? केरल हाई कोर्ट की CBFC को फटकार, बोला- बड़ा सेक्युलर राज्य है…

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड