'प्यार जिस्म से नहीं रूह से होता है', 'कांटा लगा' गर्ल को याद कर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की खातिर कर रहे 21 दिन की साधना

पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि प्यार जिस्म से नहीं बल्कि रूह से होता है। ऐसे में उन्होंने पत्नी की खातिर 21 दिन की खास साधना शुरू की।

Parag Tyagi gets emotional remembering Shefali Jariwala
Parag Tyagi gets emotional remembering Shefali Jariwala | Image: Instagram

Parag Tyagi gets emotional on Shefali Jariwala Death Anniversary: 'कांटा लगा' सॉन्ग फेम शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए एक साल पूरा हो चुका है। इसके बावजूद एक दिन ऐसा नहीं बीता जब पराग त्यागी ने अपनी पत्नी को याद न किया हो। वो सालभर बाद भी उनकी यादों में तड़प रहे हैं। पत्नी की पहली पुष्यतिथि पर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो बेहद इमोशनल दिखे।

पराग त्यागी ने बताया कि आज भले ही उनकी पत्नी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वो आज भी उन्हें महसूस करते हैं। उनके मुताबिक, प्यार शरीर से नहीं आत्मा से होता है।

Uploaded image

पत्नी की खातिर साधना कर रहे पराग त्यागी

एक्टर ने शेफाली की याद में बह्म मुहूर्त में एक खास साधना की शुरुआत की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कहते हैं, 'आज हिंदू पंचाग के हिसाब से परी (शेफाली) को दुनिया से गए एक साल हो गया है। और आज से मैंने एक नई साधना शुरू की है, 21 दिन की, जो ब्रह्म मुहूर्त होती है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अभी तक जितनी भी साधनाएं की हैं, उनका सिर्फ एक ही संकल्प रहा है कि उन साधनाओं से मिलने वाला है जो भी फल या पुण्य है वो सब परी को प्राप्त हो। इस साधना का भी यही संकल्प है कि इससे जो भी पुण्य, प्रकाश और फल मिले, वो सबसे पहले परी को ही प्राप्त हो।'

Advertisement

प्यार जिस्म से नहीं रूह से होता है- पराग

एक्टर ने प्यार की परिभाषा बताते हुए कहा, 'सब लोगों को लगता है कि प्यार शरीर से होता है, लेकिन मेरा मानना है कि प्यार शरीर से नहीं आत्मा से होता है। और आत्मा के साथ कभी भी रिश्ता नहीं टूटता। इसलिए वो आज भी हमारे साथ हैं। मुझे महसूस होता है और मुझे भरोसा है कि आप सभी को भी महसूस होता होगा।'

पराग ने फैंस से अपील की कि शेफाली को पहले की तरह ही प्यार करते रहें और उनके लिए दुआएं मांगें।

Advertisement

एक्टर सामाजिक कार्यों में लेते हैं भाग

बता दें कि पराग ने अपनी पत्नी की याद को जिंदा रखने के लिए कई सामाजिक काम किए हैं। वे लगातार दान-पुण्य, गरीबों की मदद और सेवा से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, जिससे की पत्नी की आत्मा को हर मुमकिन तरह से सुकून पहुंचा पाएं।

पराग त्यागी-शेफाली जरीवाला की लव स्टोरी

पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की लव स्टोरी की बात करें तो, ये किसी फिल्मी स्टोरी जैसी है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। वो अक्सर पार्टियों में जाने से बचती थी, लेकिन उस दिन किस्मत उन्हें वहां ले गई। इस दौरान पहले दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई, जो डेटिंग में बदली। इसके बाद उन्हें एक-दूजे से प्यार हुई और बात शादी तक पहुंच गई।

साल 2014 में शेफाली और पराग ने परिवार की रजामंदी से शादी रचा ली। दोनों एक-दूजे के साथ बेहद खुश थे और अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे थे। लेकिन पिछले साल 25 जून 2025 को शेफाली का निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी। 

यह भी पढ़ें: शिवाजी महाराज पर भव्य फिल्म बनाने जा रहे हैं ऋषभ शेट्टी, किया बड़ा ऐलान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड