छत्रपति शिवाजी महाराज पर भव्य फिल्म बनाने जा रहे हैं ऋषभ शेट्टी, दो पार्ट में होगी रिलीज, बजट सुन उड़ जाएंगे होश

छत्रपति शिवाजी महाराज पर हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म रिलीज हुई थी 'राजा शिवाजी' जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर धूम मचा दी थी। इसी फिल्म की सफलता को देखते हुए ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी अब और भी जोश में आ गए हैं और उन्होंने अपनी शिवाजी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Rishab Shetty_Shivaji film
Rishab Shetty_Shivaji film | Image: Rishab Shetty

छत्रपति शिवाजी महाराज पर हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म रिलीज हुई थी 'राजा शिवाजी' जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर धूम मचा दी थी। यह फिल्म मराठी के साथ हिन्दी भाषा में भी रिलीज हुई थी। इसी फिल्म की सफलता को देखते हुए ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी अब और भी जोश में आ गए हैं और उन्होंने अपनी शिवाजी फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। 

Uploaded image

कन्नड सिनेमा के अभिनेता ऋषभ शेट्टी महायोद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाने की घोषणा तो पहले ही कर चुके थे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ़ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' दो भागों में बनेगी। इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट 500 करोड़ रुपये होगा। इससे पता चलता है कि दर्शकों को एक भव्य फिल्म देखने को मिलेगी। इस कारण यह भारतीय सिनेमा का इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।   

कब आएगी फिल्म 

फिल्म के पहले पोस्टर के रिलीज के वक्त इसकी रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई थी लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार 'द प्राइड ऑफ़ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' फिल्म का पहला भाग 2028 में आएगा और दूसरा भाग 2029 में रिलीज होगा।  

Uploaded image

फिल्म की कास्ट 

इस फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। तो वहीं विवेक ओबेरॉय ‘औरंगज़ेब’ और शेफाली शाह ‘जीजा माता’ के किरदार में नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा सिद्धार्थ-गरिमा की जोड़ी ने लिखी है। फिल्म के गीत प्रसून जोशी ने लिखे और सिनेमैटोग्राफर के लिए रवि वर्मन को लिया गया है। जबकि साउंड डिज़ाइन का काम एकेडमी अवॉर्ड विजेता रेसुल पुकुट्टी संभालेंगे। 

Advertisement

शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी फिल्म 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि शिवाजी महाराज 17वीं सदी के मराठा शासक थे जिन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। यह नई फिल्म 'द प्राइड ऑफ़ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' के जीवन पर आधारित होगी जो अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं। 

फ़िल्मकारों को आकर्षित करते रहे हैं शिवाजी 

शिवाजी महाराज और उनकी वीर गाथाएं फ़िल्मकारों को बरसों से अपनी ओर आकर्षित करते आई हैं। सन 1952 में निर्देशक भालजी पेंढारकर पहली बार महायोद्धा की कहानी को फिल्म 'छत्रपति शिवाजी' के नाम से बड़े पर्दे पर लाए थे। इस फिल्म में चंद्रकांत मंधारे ने शिवाजी का किरदार निभाया था। पिछले वर्ष शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'छावा' ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल ने शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज के किरदार में शानदार अभिनय किया था। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Alpha Teaser: पहली बार जबरदस्त एक्शन में दिखीं आलिया भट्ट

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड