Alpha Teaser: 'वुल्फ की बेटी वुल्फ ही होती है', यशराज की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, पहली बार जबरदस्त एक्शन में दिखीं आलिया भट्ट, बॉबी देओल ने बताया क्या है अल्फा

Alpha Teaser Launch: यशराज फिल्म्स की नई फिल्म अल्फा का टीजर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं।

alpha teaser
alpha teaser | Image: yashraj films

Alpha Teaser Launch: यशराज फिल्म्स की नई फिल्म अल्फा का टीजर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शर्वरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। टीजर के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी पेश हुआ है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। 

फिल्म कब होगी रिलीज 

पिछले कुछ दिनों से अल्फा (Alpha) फिल्म की रिलीज डेट की चर्चाएँ चल रही थी। लेकिन अब यशराज ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमा घर में रिलीज होगी। 

Uploaded image

टीजर में आलिया और बॉबी 

ऐल्फा (Alpha) फिल्म के पहले टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल दिखें। जबकि अनिल कपूर और शर्वरी इस टीजर के एक सीन में भी नजर नहीं आए। फिल्म के टीजर में बॉबी देओल अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ऐल्फा (Alpha) के टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल अपनी बेटी आलिया को बचपन से अल्फा (Alpha) प्रोग्राम की ट्रेनिंग देते हैं और 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर आलिया को वह उसी मिशन पर जाने के लिए कहते हैं।

क्या है अल्फा प्रोग्राम 

फिल्म में बॉबी देओल बताते हैं कि भारत की अगली पीड़ी के फौजियों को तैयार करने के लिए एल्फा प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। 

Advertisement

जबरदस्त एक्शन में दिखीं 

आलिया भट्ट फिल्म के टीजर में जबरदस्त एक्शन में दिखीं। इस फिल्म से पहली बार आलिया भट्ट एक्शन सीन करते दिखाई दे रही हैं। आलिया हाथ-पाँव से दुश्मनों की खूब धुलाई करती नजर आ रही हैं। 

वुल्फ की बेटी वुल्फ ही होती है 

अल्फा (Alpha) फिल्म में बॉबी देओल अपने आप को वुल्फ यानि भेड़िया बताते हैं। जिसके बाद आलिया बोलती हैं 'वुल्फ की बेटी वुल्फ ही होती है'। लग रहा है कि फिल्म का यह डायलॉग लोकप्रिय हो जाएगा। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office: 47 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर चिपका हुआ है 'भूत', जानिए अक्षय कुमार ने अब तक कितने करोड़ छाप डाले

 

Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड