अपडेटेड 1 August 2025 at 18:02 IST
Saba Qamar Hospitalised: ICU में भर्ती हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर, अस्पताल से आई चौंकाने वाली तस्वीर
Saba Qamar Hospitalised: पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस सबा कमर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saba Qamar Hospitalised: पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस सबा कमर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान वह गिर गई थीं जिसके बाद उन्हें तुरंत एडमिट कराया गया। अब उनके फैंस काफी चिंता जता रहे हैं। इसके साथ उनकी जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए फैंस को राहत भरी खबर भी दी है।
कैसे बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत
सबा कमर इन दिनों रावलपिंडी में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया है।
डॉक्टरों ने क्या बताया
सबा कमर को अस्पताल में भर्ती के बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी के साथ कई और भी टेस्ट किए। जांच में सामने आया कि सबा कमर को थकान और स्ट्रेस की वजह से हार्ट इश्यू का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है और फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
सबा कमर ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट
ICU में भर्ती होने के कुछ घंटों बाद ही सबा कमर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो को शेयर किया, जिसमें वह अस्पताल के स्टाफ के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैलो मेरा प्यारा परिवार, आपकी दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया। मैं बिल्कुल ठीक हूं, थोड़ी देर के लिए रुकी थी लेकिन अब वापस आ गई हूं, जैसे कभी गई ही नहीं!'
बता दें कि उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट 'पमाल' भी जल्द रिलीज होने वाला है, जिसमें वह उज्मान मुख्तार के साथ नजर आएंगी।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 18:02 IST