Mumbai Rain: मुंबई की बारिश से इन सितारों की बढ़ी मुश्किलें, शूटिंग पर भी पड़ रहा असर
Mumbai Rain: मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण लोग परेशान हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री को लोगों की शूटिंग पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कई सितारों ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने इस दुख को बया भी किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mumbai Rain: मुंबई में लगातार तेज बारिश के चलते शहर की स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी और बॉलीवुड के सितारों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई लोगों ने बारिश से परेशान होकर सोशल मीडिया पर अपने दुख को बया भी किया है। कई की शूटिंग रद्द कर हो रही है, तो कुछ पानी से भरी सड़कों पर ही फंस गए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सितारे बारि की मार झेलते नजर आए ।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के बंगले के प्रतिक्षालय में भी पानी भर गया है। सोशल मीडिया पर बंगले की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पानी थोड़ी ऊंचाई तक भरा हुआ है।
शिल्पा शेट्टी
मुंबई की बारिश के बीच बीते दिन शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पीली साड़ी और ऊंची एड़ी के जूते पहनकर सड़कों पर निकली थीं। बारिश से बचने के लिए उन्होंने छाता लगाया हुआ था और सड़कों पर भरे पानी से बचकर निकल रही थीं।
रूपाली गांगुली
शो 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली शूटिंग के लिए निकली थीं, तभी उनकी कार रास्ते में भरे पानी में फंस गई। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सेट पर गईं और शूटिंग को पूरा किया।
Advertisement
अभिनव शुक्ला
अभिनव शुक्ला की कार भी सड़कों पर भरे पानी में फंस गई थी। उन्होंने फैंस से अपील की थी कि ऐसे मौसम में सतर्क रहे और बिना किसी काम के घर से बाहर न निकलें।
गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर भरे पानी में फंसते हुए दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में रहने वालों की हिम्मत को सलाम किया है।
Advertisement
हिना खान
हिना खान ने भी मुंबई में भरे पानी वाली सड़कों का वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ ही बीएमसी तथा मुंबई वासियों की तारीफ भी की है।
आरजे महवश
आरजे महवश ने भी सोशल मीडिया पर पानी से भरी सड़कों की फोटो को शेयर किया। इसमें उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह फंस गई थी।
अर्जित तनेजा
अर्जित तनेजा ने भी बताया कि उनकी टीवी शो झनाक की शूटिंग भारी बारिश की वजह से रद्द करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: Coolie vs War 2 Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कौन चल रहा आगे?