Coolie vs War 2 Day 6: एक ने 200 करोड़ किया पार, एक की सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर कौन चल रहा आगे?

Coolie vs War 2 Day 6 Box Office Collection: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल रहा है। दोनों में से कौन सी फिल्म आगे चल रही है, चलिए जान लेते हैं।

War 2, Coolie box office update
War 2, Coolie box office update | Image: IMDb

Coolie vs War 2 Day 6 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ आए दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफानी स्पीड में रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी तरफ, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ भी उसे खूब टक्कर दे रही है। जानिए छठे दिन किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिल रहा है। दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों में से कौन सी फिल्म आगे चल रही है, चलिए जान लेते हैं।

‘कुली’ Vs ‘वॉर 2’ के छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk ने अब ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के छठे दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस नंबर शेयर कर दिए हैं। सबसे पहले बात करेंगे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वॉर 2’ की, मंडे आते ही इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है। 

Coolie vs War 2

जी हां, जिस फिल्म ने 52 करोड़ रुपये के धमाकेदार नंबर से ओपनिंग की हो, उसका पांचवें दिन केवल 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना वाकई काफी हैरानी वाली बात है। छठे दिन भी हालात सुधरे नहीं हैं। अर्ली ट्रेंड की माने तो, ‘वॉर 2’ ने छठे दिन केवल 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब 6 दिनों के बाद फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 192.75 करोड़ रुपये हो चुका है। कल ये 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

Advertisement

थलाइवा की ‘कुली’ का कलेक्शन भी धड़ाम से गिरा

अब लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ पर आते हैं। ये बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो 400 करोड़ को पार कर चुका है। हालांकि, मंडे के बाद इसके भी आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है। इसने छठे दिन केवल 9.50 करोड़ रुपये कमाए हैं यानि ये भी सिंगल डिजिट में आ गई है। अब इसका टोटल कलेक्शन 216 करोड़ रुपये हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः Coolie vs War 2 Day 5: रजनीकांत ने उड़ाया गर्दा या ऋतिक रोशन का चला जादू, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी? आंकड़े कर देंगे हैरान

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड