'सिगरेट से जलाई जांघ, थप्पड़ मारा...', नीति टेलर ने किया डरावना खुलासा, Ex-बॉयफ्रेंड को बताया साइकोटिक

नीति टेलर इन दिनों प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर डरावना खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो साइकोटिक था, उसने मेरी जांघ को सिगरेट से जलाया और थप्पड़ भी मारा।

Niti Taylor
Niti Taylor | Image: Instagram

Niti Taylor: 'कैसी ये यारियां' शो में 'नंदिनी' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो एक टॉक्सिक और वॉयलेंट इंसान के साथ रिश्ते भी थी, जिसने उन्हें न सिर्फ सिगरेट से जलाया बल्कि हाथ भी उठाया था।

नीति टेलर इन दिनों प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने रूही देसानी, मिनी माथुर और डेलवार आर्यन के साथ बातचीत में अपनी दर्दनाक अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब मारपीट बढ़ गई, तब उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने सिगरेट से जले निशान भी दिखाए।

Ex BF ने सिगरेट से दागा और थप्पड़ मारा- नीति टेलर

नीति टेलर ने अपनी जांघ पर जले के निशान दिखाते हुए कहा,'मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने एक बार मुझे सिगरेट से जला दिया था, वो बहुत वॉयलेंट और साइको था। एक रात जब उसका बर्थडे था तब वो अपना आपा खो बैठा। इसके बाद बहुत बुरा हुआ, उसमें मुझे थप्पड़ भी मारा। बस मैंने सिर्फ इतना ही कहा गुड बाय।

रेड फ्लैग्स पहचानने के लिए नामसझ थी- एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'खैर, उस समय में बहुत कम उम्र की और नासमझ थी। जब आप मैच्योर नहीं होते, तो लोगों के असली कैरेक्टर और उनके बर्ताव को सही ढंग से परख नहीं पाते। वह वाकई एक साइको था, लेकिन जब हद पार हो गई तो मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।'

Advertisement

शादीशुदा जिंदगी पर भी की बात

इस शो में उन्होंने अपनी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी पहली बार बात की। गौरतलब है कि नीति टेलर ने परीक्षित बावा से 13 अगस्त 2020 में शादी की थी। इसके महज 4 साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार और अलग होने की अफवाहें उड़ने लगीं। तब दोनों में से किसी ने कोई पब्लिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया था। अब उस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'जब आप किसी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते, तो वो अपने आप में ही एक जवाब होता है। अगर आपकी लाइफ में वैसा कुछ हो ही नहीं रहा, तो फिर आप बेवजह क्यों किसी बात की सफाई देंगे।'

नीति टेलर वर्क फ्रंट

नीति टेलर ने महज 15 साल की उम्र में टीवी सीरियल 'प्यार का बंधन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 'कैसी ये यारियां' से मिली जिसमें उन्होंने 'नंदिनी मूर्ति' का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई और सीरियल किए जिसमें 'गुलाम', 'इश्कबाज', 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे कई सुपरहिट शोज शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: न सात फेरे और न ही निकाह... फिर भी तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, पत्नी गौरी संग पहली तस्वीर VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड