न सात फेरे और न ही निकाह... फिर भी तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, पत्नी गौरी संग पहली तस्वीर VIRAL

Aamir Khan Gauri Spratt: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

Aamir Khan-Gauri Spratt are now married
Aamir Khan-Gauri Spratt are now married | Image: Instagram

Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और गौरी स्प्रैट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ज मैरिज की।

जी हां, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज कर एक-दूजे को अपना हमसफर बना लिया है। एक्टर के एक प्रवक्ता ने कंफर्म किया कि कपल ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुका है।

इंटीमेट सेरेमनी में कागजात किए साइन

जानकारी के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के कागजात पर हस्ताक्षर किए, जिसमें उनके परिवार वाले शामिल हुए।

Uploaded image

आमिर-गौरी का वेडिंग लुक

आमिर खान ने अपनी शादी के लिए एक क्लासिक व्हाइट शेरवानी चुनी थी। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था और हाथ में कड़ा पहनकर अपने लुक को पूरा किया। वहीं गौरी की बात करें तो उन्होंने भी आमिर से मैचिंग करते हुए खूबसूरत व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ ही एक हैवी नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट किया। बालों की उन्होंने साइड-पार्टेड चोटी बनाई थी और मेकअप को काफी लाइट और नेचुरल रखा। इस सिंपल लेकिन एलिगेंट ब्राइडल लुक में गौरी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थीं।

Advertisement

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी

आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे पर मीडिया को बताया था कि वो पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। गौरी बेंगलुरू से हैं और डेढ़ साल पहले दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। गौरी मुंबई में थीं जब दोनों अचानक मिले और तबसे संपर्क में थे। आमिर ने कहा कि सब अचानक और अपने आप ही हो गया।

आमिर ने खुलासा किया कि गौरी उनके साथ आमिर खान प्रोडक्शन में काम करती रही हैं। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाने लगा। खैर, अब कपल पति-पत्नी बन चुका है। ऐसे में अब न्यूलीवेडेड कपल को जीवन के इस नए और खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए हर तरफ से ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद मिल रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'किसी की लाइफ का सीक्रेट रिवील करना गलत', आकांक्षा चमोला के सपोर्ट में उतरीं नेहल चुडासमा, बाइसेक्‍सुअल वाली बात पर श्रेया को धो डाला

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड