'किसी की लाइफ का सीक्रेट रिवील करना गलत', आकांक्षा चमोला के सपोर्ट में उतरीं नेहल चुडासमा, बाइसेक्‍सुअल वाली बात पर श्रेया को धो डाला

नेहल चुडासमा ने आकांक्षा चमोला का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पहचान के हर पहलू को कितनी मजबूती और गरिमा के साथ अपनाया। इस पर उन्हें बेहद गर्व है।

Akanksha Chamola Shreya Kalra Nehal Chudasama
Akanksha Chamola Shreya Kalra Nehal Chudasama | Image: Instagram

Nehal Chudasama supports Akanksha Chamola: एक्ट्रेस और मॉडल नेहल चुडासमा खुलकर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला के सपोर्ट में उतरी हैं। आकांक्षा की तारीफ करते हुए नेहल ने कहा कि उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है कि उन्होंने अपनी पहचान के हर पहलू को कितनी मजबूती और गरिमा के साथ अपनाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में श्रेया कालरा के रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना भी की है।

दरअसल, आकांक्षा चमोला के बाइसेक्सुअल होने की बात तब सामने आई, जब उनकी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने 'लॉकअप: सच या सजा' पर उनका सीक्रेट सूफी मोतीवाला को बता दिया। जब आकांक्षा को इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं, इस कारण उन्हें अपनी एक लाइफलाइन भी गंवानी पड़ गई।

मुझे 'फेमिनिन एनर्जी' को पसंद - नेहल 

अब इसे लेकर नेहल चुडासमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'मुझे वो सुकून बहुत पसंद है। मैं अपनी उसी 'फेमिनिन एनर्जी' को पसंद करती हूं और उसी के साथ आगे बढ़ती हूं।'

नेहल ने आकांक्षा को किया सपोर्ट 

उन्होंने आगे आकांक्षा का सपोर्ट करते हुए आगे लिखा, 'खासकर भारतीय समाज में, किसी की 'सेक्सुअलिटी' अभी भी एक बहुत ही संवेदनशील और बेहद निजी सफर है। हर व्यक्ति को अपनी सच्चाई दुनिया के सामने रखने के लिए कब, कैसे और अगर वे चाहें तो उचित समय, सम्मान और पूरी आजादी मिलने का हक है।'

Advertisement

श्रेया कालरा पर कसा तंज 

नेहल ने बिना नाम लिए श्रेया कालरा पर तंज कसते हुए कहा, 'किसी से उसका ये अधिकार छीन लेना या उसकी तरफ से इतनी निजी बात को सरेआम जाहिर कर देना बेहद गलत है। मुझे इस बात का गहरा दुख है कि आकांक्षा को इस सब से गुजरना पड़ा, लेकिन साथ ही मुझे इस बात पर बेहद गर्व है कि उन्होंने अपनी पहचान के हर पहलू को कितनी मजबूती और गरिमा के साथ अपनाया।'

आकांक्षा चमोला ने क्या कहा था?

आकांक्षा चमोला ने माना की वो बाइसेक्सुअल थी। उन्होंने कहा, 'मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे हैं। वे इंटिमेट नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। मुझे औरतें पसंद हैं और ये मेरा सेफ स्पेस है। ये बहुत मेल-डॉमिनेटेड दुनिया है और इसलिए आप औरतों के साथ एक कंफर्ट जोन बना लेते हैं। मुझे वो फेमिनिन एनर्जी पसंद है। मैं इसी में आगे बढ़ती हूं।'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एक ऐसे समाज में जहां लोग सोचते हैं कि लड़कियां हमेशा एक-दूसरे से कम्पीट करती रहती हैं और जलती रहती हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं ही इस गेम में पहले दिन से एक्सपोज हो रही हूं।'

यह भी पढ़ें: Aamir Khan: न करोड़ों का खर्चा, न ग्रैंड वेडिंग... तीसरी बार शादी कर रहे 61 साल के आमिर खान, तो सलमान की EX गर्लफ्रेंड बोलीं- आपकी उम्र…

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड