Naagin 7 Upcoming Twists: 'नागिन 7' में होने वाला है सबसे खतरनाक ट्विस्ट, प्रोमो में भेड़िए की एंट्री ने उड़ाए फैंस के होश
Naagin 7 Upcoming Twists: एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में जबरदस्त ट्विस्ट्स नजर आने वाले हैं। इसके प्रोमों में भेड़िए की एंट्री दिखाई गई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Naagin 7 Upcoming Twists: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' अपने पहले ही हफ्ते से दर्शकों को बांधे हुए है। 27 दिसंबर से कलर्स टीवी पर ये शो शुरू हुआ था। इसके हर नए एपिसोड के साथ सस्पेंस और फैंटेसी का स्तर बढ़ाता जा रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी की दमदार मौजूदगी और कहानी के अनोखे ट्विस्ट ने 'नागिन 7' को सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना दिया है। अब शो का नया प्रोमो सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। आइए आपको बताते हैं शो में आने वाले ट्विस्ट्स के बारे में...
प्रोमो ने मचाई हलचल
'नागिन 7' के नए प्रोमो ने दर्शकों को चौंका दिया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनंता के चारों ओर हजारों सांप इकट्ठा हो जाते हैं और उसे डसने लगते हैं। इस खौफनाक सीन के बाद अनंता के अंदर एक अनोखी शक्ति का संचार होता है, जो उसकी लाइफ की दिशा ही बदल देता है।
भेड़िए की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस
इसी दौरान प्रोमो में एक नए और रहस्यमयी किरदार की एंट्री होती है, जो एक इच्छाधारी भेड़िया होता है। अनंता और भेड़िए के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है, जो कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाता है। प्रोमो से साफ पता चलता है कि यह भेड़िया अनंता के नागिन बनने की प्रोसेस में अहम भूमिका निभाने वाला है। यही वजह है कि दर्शक अब इस किरदार के पीछे छिपे चेहरे को लेकर कयास लगाने लगे हैं।
क्या विवियन डीसेना निभा रहे हैं इच्छाधारी भेड़िया का किरदार?
सीरियल से जुड़े सूत्रों और सोशल मीडिया गॉसिप्स की मानें तो विवियन डीसेना 'नागिन 7' में इच्छाधारी भेड़िया के रूप में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की न तो मेकर्स और न ही कलर्स टीवी ने आधिकारिक पुष्टि की है। लेकिन विवियन की दमदार पर्सनैलिटी और नेगेटिव शेड वाले किरदारों में उनकी पकड़ को देखते हुए फैंस को पूरा यकीन है कि यह रोल उन्हीं के लिए लिखा गया है।