Border 2 के गाने में अक्षय खन्ना की एंट्री? वायरल हो रही फोटो की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे फैंस, जानिए पूरी हकीकत
Border 2 Song: क्या सच में अक्षय खन्ना फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' में नजर आए हैं। एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 Song: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का नया गाना ‘घर कब आओगे’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसे लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्टर भी फिल्म या गाने का हिस्सा हैं। ऐसे में फैंस के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस वायरल फोटो की क्या है सच्चाई।
गाना ‘घर कब आओगे’ हुआ रिलीज
'बॉर्डर 2' का गाना ‘घर कब आओगे’ को लोंगेवाला में जवानों के बीच लॉन्च किया गया है। यह गाना फिल्म 'बॉर्डर' के आइकॉनिक सॉन्ग ‘संदेशे आते हैं’ से इंस्पायर्ड है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। गाने की रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि 'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। उनकी एक फोटो वायरल होते ही फैंस के बीच उत्सुकता और क्यूरियोसिटी काफी बढ़ गई।
वायरल फोटो की सच्चाई क्या है?
अगर वायरल हो रही अक्षय खन्ना की फोटो की सच्चाई की बात करें तो यह तस्वीर पूरी तरह से फेक है। दरअसल, यह एक AI जनरेटेड और फोटोशॉप की गई इमेज है, जिसमें अक्षय खन्ना का चेहरा किसी और सीन पर लगाया गया है। फिल्म के टीजर और गाने में कहीं भी अक्षय खन्ना ओरिजनल रूप से नजर नहीं आए हैं। यानी फिलहाल वह 'बॉर्डर 2' या इस गाने का हिस्सा नहीं हैं।
'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट और स्टारकास्ट
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे वीकेंड के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं मोना सिंह, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।