अपडेटेड 26 May 2025 at 21:44 IST
शादी के 5 साल बाद मां बनीं 'मर्डर 2' फेम एक्ट्रेस, दिखाई बेटे की झलक, पति से बोलीं- आपके साथ बिजनेस...
Sulagna Panigrahi Baby Boy: एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने बेबी बॉय के जन्म की घोषणा की है। उन्होंने अपने कॉमेडियन पति बिस्वा कल्याण रथ के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sulagna Panigrahi Baby Boy: टीवी और मूवी एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपने बेबी बॉय के जन्म की घोषणा की है। उन्होंने अपने कॉमेडियन पति बिस्वा कल्याण रथ (Biswa Kalyan Rath) के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बेबी की झलक भी देखने के लिए मिल रही है। उनका ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
सुलगना पाणिग्रही और बिस्वा कल्याण रथ ने 2020 में लव मैरिज की थी। अब शादी के पांच साल बाद यानि 7 अप्रैल 2025 को कपल के घर किलकारियां गूंजी है। मर्डर 2 फेम एक्ट्रेस ने एक क्यूट से वीडियो के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई और साथ ही बेबी बॉय का नाम भी रिवील कर दिया है।
सुलगना पाणिग्रही ने दिया बेटे को जन्म
सुलगना और बिस्वा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट किया है जिसमें कॉमेडियन ने बेटे को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। वो और सुलगना एक-दूसरे को देखते हुए हाथ मिलाने लगते हैं। हालांकि, वो एक्ट्रेस का कैप्शन था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्होंने लिखा- “प्रॉडक्ट लॉन्च अनाउंसमेंट!! प्रॉडक्ट का पहला टेस्ट 7 अप्रैल 2025 को हुआ था। बहुत ज्यादा मेंटेनेंस का काम चल रहा था। लग रहा था कि लॉन्च 18 सालों बाद ही होगा लेकिन किसी तरह फाउंडर ने समय निकाल ही लिया। रुशिल पाणिग्रही रथ को इंट्रोड्यूस करते हैं। बिस्वा कल्याण रथ, आपके साथ बिजनेस करके अच्छा लगा”।
Advertisement
सुलगना पाणिग्रही और बिस्वा कल्याण रथ कौन हैं?
सुलगना पाणिग्रही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं जिन्हें ‘मर्डर 2’, ‘इश्क वाला लव’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने ‘अंबर धारा’, ‘दो सहेलियां’, ‘विद्रोही’ और ‘विदाई’ जैसे टीवी शो से भी खूब नाम कमाया है। वहीं, बिस्वा कल्याण रथ एक मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जिन्हें यूट्यूब शो ‘प्रीटेंशियस मूवी रिव्यू’ के जरिए लोकप्रियता मिली थी। वो ‘कॉमिकस्तान’ में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या है 65 करोड़ रुपये का मीठी नदी सफाई घोटाला? जिसमें फंसे एक्टर डिनो मोरिया, मुंबई पुलिस ने घंटों तक की पूछताछ
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 May 2025 at 21:44 IST