मौनी रॉय-अर्जुन बिजलानी की सीक्रेट डेटिंग की खबरों पर आग बबूला हुईं क्रिस्टल डिसूजा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
Arjun Bijlani And Mouni Roy Dating Rumours: मौनी रॉय का एक रेस्टोरेंट के बाहर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन बिजलानी भी साथ नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी हैं। इस बात पर क्रिस्टल डिसूजा का गुस्सा फूटा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Arjun Bijlani And Mouni Roy Dating Rumours: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पेज ने मौनी रॉय का नाम उनके पुराने दोस्त अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ते हुए यह दावा किया कि वे एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। इस बेबुनियाद पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इस अफवाह से जुड़े पोस्ट पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।
क्रिस्टल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
इस विवादित पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए क्रिस्टल डिसूजा ने लिखा कि यह सब क्या बकवास है। उन्होंने पेज को लताड़ लगाते हुए कहा कि क्या महज कुछ व्यूज पाने के लिए आप लोग कुछ भी पोस्ट कर देंगे। क्रिस्टल के अलावा बाकी सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पोस्ट की कड़ी आलोचना की। कई लोगों ने पैपराजी के ऐसे व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन्हें बायकॉट करने की बात कही और बताया कि ये बेहद दर्दनाक है।
मौनी और अर्जुन की दोस्ती का सच
गौरतलब है कि मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी लंबे समय से करीबी दोस्त हैं। इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत फेमस शो 'नागिन' के सेट पर हुई थी, जो समय के साथ और मजबूत होती गई। दोनों स्टार्स एक-दूसरे को हर तरीके से सपोर्ट करते रहे हैं। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी का भी मौनी के साथ बेहद अच्छा रिश्ता है, जिससे यह साफ होता है कि यह सिर्फ एक गहरी दोस्ती है।
पैपराजी पर मौनी रॉय का गुस्सा
मौनी रॉय हाल ही में पैपराजी के व्यवहार को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था, जहां गाड़ी में बैठने के बाद भी उनकी तस्वीरें ली जा रही थीं, जिससे मौनी काफी नाराज दिखीं। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पैपराजी से यह वादा लिया कि वे अब से उन्हें कभी भी कैप्चर नहीं करेंगे। मौनी ने साफ कहा कि वे हमेशा उनका सम्मान करेंगी, लेकिन अब उन्हें नहीं बुलाएंगी और न ही चाहती हैं कि उन्हें पैप किया जाए।
Advertisement
मौनी रॉय का वर्क फ्रंट
मौनी रॉय के करियर की बात करें तो उन्हें हाल ही में वेब शो अब होगा हिसाब में देखा गया था, जिसमें उनके साथ संजय कपूर, शहीर शेख, निमृत कौर आहलूवालिया और अविनाश मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद अब वह फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म द वाइव्स में नजर आएंगी।