Haiwaan Release Date: 17 साल बाद 'हैवान' बनकर पर्दे पर तबाही मचाएंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' का पोस्ट के साथ रिलीज डेट सामने आ गई है। 17 साल बाद दोनों स्टार्स साथ में तबाही मचाएंगे।

Haiwaan First Look Posters
Haiwaan First Look Posters | Image: Instagram

Haiwaan Release Date: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अक्षय कुमार एक बार फिर करीब 17 सालों के लंबे अरसे के बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। फैंस को इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों स्टार्स अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में लीड रोल में दिखाई देंगे। इस बीच फिल्म से दोनों कलाकारों के डरावने और खूंखार लुक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट आई सामने

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हैवान' को लेकर नई जानकारी शेयर की है। एक्टर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि कोई सब कुछ देखता है, कोई कुछ नहीं भूलता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय द्वारा इस अपडेट के शेयर करते ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म से सामने आए दोनों स्टार्स के लुक को देखकर यह साफ हो गया है कि उनका अंदाज काफी आक्रामक और खूंखार होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है और कमेंट्स के जरिए फिल्म के प्रति अपना उत्साह जाहिर कर रहे है।

नेगेटिव रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार

फिल्म 'हैवान' से सैफ और अक्षय का जो लुक रिवील हुआ है, उसे देखकर लग रहा है कि दोनों के किरदार काफी दमदार और प्रभावशाली होने वाले है। अक्षय कुमार ने कुछ महीने पहले एक इवेंट के दौरान खुलासा किया था कि इस फिल्म में वह नेगेटिव भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Advertisement

फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी को लेकर भी पहले ही कुछ संकेत दे दिए थे। उन्होंने बताया था कि वह इस बात को लेकर असमंजस में थे कि उन्हें यह रोल करना चाहिए या नहीं। अक्षय ने जानकारी दी थी कि इस फिल्म के लास्ट में 'हैवान' की हार होती है। वहीं अगर सैफ अली खान के किरदार की बात करें तो अभी तक फिल्म निर्माताओं की तरफ से उनके रोल को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।


यह भी पढ़ें: डिनर के बाद कैमरे देख आपा खो बैठीं मौनी रॉय, पोस्ट के जरिए लगाई लताड़

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड