गर्दन पर नाखून के निशान, टपकता खून...इस एक्टर संग EX गर्लफेंड ने की मारपीट, मलाइका अरोड़ा संग वायरल हुई थी रोमांटिक तस्वीर- VIDEO

Saurabh Bedi Ex Girlfriend Controversy: मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री मैन और रियलिटी शो में से छाप बनाने वाले सौरब बेदी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि कैसे उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके घर में घुसकर मार- पीट की है। एक्टर ने अपने शरीर पर पड़े नाखूनों के निशान भी दिखाए हैं।

Follow : Google News Icon  
Saurabh Bedi Ex Girlfriend Controversy
Saurabh Bedi Ex Girlfriend Controversy | Image: instagram

Saurabh Bedi Ex Girlfriend Controversy: रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से खास पहचान बनाने वाले सौरब बेदी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार का मामला उनकी पर्सनल लाइफ में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है। इसके पहले भी एक्टर का नाम मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा था। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में।

डेटिंग करने के लगे आरोप के बीच वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली अपूर्वा रामपाल ने दावा किया है कि उन्हें सौरब डेट कर रहे थे। वहीं एक्टर इन आरोपों से पीछे हट रहे थे। इसी बीच अपूर्वा का कहना है कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। ये मामला ने तूल पकड़ाना शुरू किया, जब सौरब बेदी का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उनके शरीर पर खरोंच और गंभीर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर दावा किया जा रहा है कि उनके साथ मारपीट हुई है।

हटाया गया पोस्ट और बयान का इंतजार

सौरब बेदी ने इस वीडियो को पहले इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, कुछ समय बाद उसे वहां से डिलीट कर दिया था। हालांकि, फेसबुक पर उनका ये वीडियो अब भी मौजूद है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि वह जल्द ही लाइव आकर इस शेयर किए गए वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई लोगों के सामने रखेंगे। वीडियो देखकर दावा किया जा रहा है कि सौरब की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की है। फिलहाल फैंस एक्टर के ऑफिशियल बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरब बेदी ने घरेलू हिंसा के आरोपों को लेकर रुरु ठाकुर और अपूर्वा रामपाल को लीगल नोटिस भेजा है। इस कदम के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

 

Sorab Bedi on viral party pictures with Malaika Arora: “They should think  twice before speaking about a girl” : Bollywood News - Bollywood Hungama

 

मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल हुई थी रोमांटिक तस्वीर

बता दें कि कुछ समय पहले सौरब बेदी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद लोगों ने दोनों के डेटिंग की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दी थीं। फिलहाल बाद में एक इंटरव्यू में सौरब ने खुद क्लियर कर दिया था कि, मलाइका और वो बहुत अच्छे दोस्त हैं, वह उन्हें मॉडलिंक करियर के समय से जानते हैं। इसके साथ ही हाल ही में मलाइका ने भी सौरब संग उड़ी अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। इससे जाहिर है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  बिस्तर पर दर्द से तड़प रहे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दागे तीखे सवाल

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड