Pankaj Dheer Death: पंकज धीर का कब होगा अंतिम संस्कार, बेटा और बहू भी मशहूर एक्टर; जानिए परिवार में कौन-कौन?
Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' एक्टर पंकज धीर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आइए जानते हैं कि वह अपने परिवार में किसे-किसे पीछे छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pankaj Dheer Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 68 साल की उम्र में उन्होंने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 15 अक्टूबर 2025 को अंतिम सांस ली। 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर उन्होंने जो पहचान बनाई थी, वह आज भी दर्शकों के दिलों में अमर है। उनके निधन की खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं कि वह अपने परिवार में किसे-किसे पीछे छोड़ गए हैं।
कब होगा अंतिम संस्कार?
पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि एक बार उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी, लेकिन कुछ समय पहले यह फिर लौट आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।
परिवार में कौन-कौन हैं?
पंकज धीर ने अनीता धीर से 19 अक्टूबर 1976 को शादी की थी। अनीता फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर जानी जाती हैं और कई बड़ी फिल्मों जैसे ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘डायमंड आर फॉरएवर’, ‘बॉक्सर’ और ‘इक्के पे इक्का’ से जुड़ी रही हैं।
उनके दो बच्चे हैं, बेटे निकितिन धीर और बेटी नितिका शाह। निकितिन भी अपने पिता की तरह फिल्म और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में थंगाबली के किरदार से पहचान बनाई थी।
बहू कृतिका सेंगर को खुद पंकज चुना था
दिलचस्प बात यह है कि निकितिन की पत्नी और मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से उनकी मुलाकात पंकज धीर ने ही करवाई थी। साल 2014 में पंकज अपने डायरेक्शन की पहली फिल्म बना रहे थे और उसी फिल्म के लिए कृतिका ऑडिशन देने आई थीं। वहीं से यह रिश्ता जुड़ा। कृतिका ‘झांसी की रानी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, निकितिन ‘नागार्जुन: एक योद्धा’, ‘नागिन 3’ और ‘रक्तांचल’ जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं। साल 2022 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने देविका रखा।
Advertisement
स्टार्स ने जताया शोक
‘महाभारत’ में अर्जुन का रोल निभाने वाले फिरोज खान यानि अरुण गोविल)ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा, 'कर्ण जैसा किरदार कोई दूसरा निभा ही नहीं सकता था। पंकज जी, आपने हमें भावनाओं की गहराई सिखाई।' इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उनके जाने से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।