अपडेटेड 15 October 2025 at 14:51 IST
Pankaj Dheer: नहीं रहे 'महाभारत' के 'कर्ण', 68 साल की उम्र में एक्टर पंकज धीर का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग
Pankaj Dheer Demise: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Actor Pankaj Dheer Death news: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। महाभारत में 'कर्ण' का रोल निभा चुके एक्टर पंकज धीर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'महाभारत' में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने उनके निधन की पुष्टि की। बता दें कि 68 साल के पंकज लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। इस बीच उनके निधन की दुखद खबर आई है।
अभिनेता फिरोज खान ने इंस्टाग्राम पर एक्टर पंकज संग तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “जेंटलमैन। अलविदा कहता हूं। तुम याद आओगे। खुश रहो।”
लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे जंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते हुआ है। कुछ समय पहले ही उन्होंने कैंसर को हराया था, लेकिन ये बीमारी फिर से लौट आई। वो काफी समय से बीमार थे। अब पंकज ये दुनिया छोड़ गए। उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
कई टीवी शोज और फिल्मों में किया काम
पंकज धीर ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया। उन्हें पहचान बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' से मिली थी। इसमें वो दानवीर 'कर्ण' का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हो गए। इसके अलावा 'चंद्रकांता' में उन्हें शिवदत्त के रोल में भी काफी पसंद किया गया। पंकज 'बढ़ो बहू', 'युग', 'द ग्रेट मराठा' और 'अजूनी' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रहे। एक्टर 'सोल्जर', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'रिश्ते', 'अंदाज', 'सड़क' और 'बादशाह' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Advertisement
पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर भी एक एक्टर हैं। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म में उन्होंने थंगबलि के रोल से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं, निकेतन की पत्नी कृतिका सेंगर एक्ट्रेस हैं। कृतिका ने झांसी की रानी शो में रानी लक्ष्मी बाई का रोल किया था। इसके अलावा वो पुर्नविवाह, कसम और कसौटी जिंदगी की जैसे शोज में भी नजर आई हैं।
यह भी पढ़ें: पापा बनने के लिए एक्साइटेड हैं Vicky Kaushal, कैटरीना कैफ की डिलीवरी को लेकर दिया हिंट, बोले- घर से निकलने…
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 October 2025 at 13:33 IST