Lock UPP 2: 'इतना मेरा बाप भी किस नहीं करता...'राम कपूर के कारण अनकम्फर्टेबल हुईं श्रेया कालरा? बोलीं- थू है ऐसी हरकत पर!

'लॉकअप 2' के हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे के बीच हुई बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। बातचीत के दौरान श्रेया ने मशहूर टीवी अभिनेता राम कपूर के रवैये पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई।

lock-upp-2-shreya-kalra-got-angry-on-ram-kapoor-kissing-her-says-even-my-dad-does-not-kiss-me-that-much
lock-upp-2-shreya-kalra-got-angry-on-ram-kapoor-kissing-her-says-even-my-dad-does-not-kiss-me-that-much | Image: Instagram

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में आए दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार अब एक अलग ही मोड़ ले चुकी है। हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान घर का माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया, जब गैंगलीडर चुनने की बारी आई।

शिवांगी और आकांक्षा बनीं गैंगलीडर, श्रेया को मिला झटका

गैंगलीडर के चुनाव के दौरान शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला को घर के सदस्यों का भरपूर सपोर्ट मिला। हालांकि, जब श्रेया कालरा का नाम सामने आया, तो उन्हें तगड़ा झटका लगा। घर के किसी भी सदस्य ने श्रेया के समर्थन में हाथ नहीं उठाया। हद तो तब हो गई जब राम कपूर ने भी श्रेया को सपोर्ट करने से साफ इनकार कर दिया।

राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा

राम कपूर के इस रुख से श्रेया कालरा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद को तीन बार सुरक्षित किए जाने का हवाला देते हुए श्रेया ने राम कपूर को सरेआम खरी-खोट सुनाई। उन्होंने कहा, अरे आप तो सपोर्ट कर दो, आपको तो तीन बार मैंने सुरक्षित किया है। इसके बावजूद जब राम कपूर नहीं माने, तो श्रेया का गुस्सा फूट पड़ा।

शिल्पा शिंदे के सामने निकाली भड़ास

टास्क के बाद श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे के सामने राम कपूर को लेकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवांगी जोशी के टास्क के दौरान राम कपूर काफी नजदीक आ गए थे, जिसके बाद हर्षद चोपड़ा को उन्हें वहां से हटाना पड़ा। श्रेया ने राम कपूर की हरकतों पर नाराजगी जताते हुए सख्त लहजे में पर्सनल बाउंड्री बनाए रखने की चेतावनी दी।

Advertisement

ऐसे सीनियर्स पर थू है - श्रेया का तीखा हमला

श्रेया यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने राम कपूर के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, लेकिन एक हाथ नहीं उठा आपका। ये मैं इज्जत करूं सीनियॉरिटी की? थू है ऐसे सीनियर्स पर। उन्होंने साफ किया कि अगर शो की होस्ट फराह खान भी इस भाषा पर सवाल उठाएंगी, तो वह अपनी बात पर कायम रहेंगी।सपोर्ट न मिलने के बाद उठे इस बड़े बवाल के बाद अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच का यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

ये भी पढ़ें - लॉर्ड्स स्टेडियम में मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए अर्जुन कपूर, मलाइका के बाद अफेयर की चर्चा तेज;  Photo वायरल

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड