लॉर्ड्स स्टेडियम में मिस्ट्री गर्ल संग नजर आए अर्जुन कपूर, मलाइका के बाद अफेयर की चर्चा तेज; Photo वायरल

मलाइका अरोड़ा के बाद बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंदन के मशहूर लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत vs इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान उन्हें एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

arjun-kapoor-dating-actress-sahiba-bali-after-breakup-with-malaika-arora-photo-goes-viral-lords-cricket
arjun-kapoor-dating-actress-sahiba-bali-after-breakup-with-malaika-arora-photo-goes-viral-lords-cricket | Image: Instagram

लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच के दौरान न सिर्फ क्रिकेट फैंस का रोमांच चरम पर था, बल्कि स्टेडियम में मौजूद एक बॉलीवुड जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर मिस्ट्री गर्ल के  साथ सार्वजानिक स्थान पर दिखे। उनके बगल में बैठी मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि जानी-मानी एक्ट्रेस और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली थीं।

मैच में 'ट्विनिंग' और मजबूत बॉन्डिंग

स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड्स से वायरल हुई तस्वीरों में अर्जुन और साहिबा दोनों ही भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए नीले रंग के मैचिंग कपड़ों में नजर आए। मैच के दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री और बातचीत से सोशल मीडिया पर उनके अफेयर की अफवाहों को बल मिल गया है। हालांकि, फैंस और ट्रोलर्स की इन अटकलों पर अभी तक अर्जुन या साहिबा में से किसी की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन हैं साहिबा बाली? 

5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में जन्मी साहिबा बाली पढ़ाई-लिखाई में काफी अव्वल रही हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए यूके (UK) चली गईं, जहां उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बिजनेस प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया।

जोमैटो की नौकरी छोड़ बनाई पहचान

ग्लोबल एजुकेशन के बाद साहिबा ने फूड डिलीवरी जाइंट जोमैटो (Zomato) के मार्केटिंग और ब्रांडिंग विभाग में काम किया। कई बड़े डिजिटल कैंपेन संभालने के बाद उन्होंने एक्टिंग और कंटेंट क्रिएशन का रुख किया। 'FilterCopy' के डिजिटल वीडियोज ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

Advertisement

'अमर सिंह चमकीला' से बॉलीवुड का सफर

साहिबा के एक्टिंग करियर की शुरुआत काफी दिलचस्प रही। लंदन में पढ़ाई के दौरान मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म 'लैला मजनूं' के ऑडिशन के लिए बुलाया। फिल्म में उन्हें एक अहम भूमिका मिली, जिससे उनकी बॉलीवुड एंट्री हुई। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' और हालिया फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में एक पत्रकार के रूप में नजर आ चुकी हैं।

बर्थडे विश से शुरू हुई थी चर्चा

दोनों की नजदीकियों की चर्चा पहली बार तब शुरू हुई थी जब अर्जुन के जन्मदिन पर साहिबा ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की थी। अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दोनों की इस साथ मौजूदगी ने अफेयर की चर्चाओं को और पुख्ता कर दिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - India Vs England 3rd ODI: अक्षय कुमार और सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज वायरल, लॉर्ड्स से तस्वीरें आईं सामने

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड