अपडेटेड 9 February 2026 at 19:31 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अस्पताल में पिता को देखने आया गौतम, बेटे की वापसी से क्या डगमगाएगा नोयोना का सिंहासन?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जहां टीवी का पसंदीदा शो बन चुका है, ऐसे में मिहिर तुलसी पर पड़ी आफत को अपने सिर ले लेता है। वहीं शो में एक बार फिर गौतम की एंट्री होगी, जिसके चलते नोयोना की पोल खुलती हुई नजर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 updates Gautam visits his father mihir in the hospital know his son return will open Noina planning latest episode spoiler
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 | Image: Social Media

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का नया प्रोमो सामने आ चुका है और इसके साथ ही कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी की समझदारी और समय पर लिए गए फैसले की वजह से मिहिर की जान बच जाती है। अस्पताल में जब मिहिर को होश आता है तो वह सबसे पहले तुलसी का नाम लेता है। यह देखकर तुलसी भावुक हो जाती है, लेकिन वहीं मौजूद नोयोना को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

होश में आते ही तुलसी का नाम लेगा मिहिर

प्रोमो में दिखाया गया है कि मिहिर होश में आते ही कहता है कि अगर तुलसी वक्त पर उसे अस्पताल नहीं लाती तो शायद वह बच नहीं पाता है। वह यह भी कहता है कि तुलसी की वजह से उसे अकेलापन महसूस नहीं हुआ। यह सुनकर नोयोना अंदर ही अंदर जल-भुन जाती है, क्योंकि वह मिहिर के पास रहकर उसका ख्याल रखने का दिखावा कर रही होती है, जबकि तुलसी थोड़ा दूर सोफे पर बैठी नजर आती है।

बेटे गौतम की होगी वापिस एंट्री

Uploaded image

इसी बीच कमरे का दरवाजा खटखटाता है और वहां मिहिर और तुलसी का बेटा गौतम एंट्री करता है। वह अपने पिता से मिलने और उनका हाल जानने के लिए फूल लेकर आता है। गौतम को देखकर तुलसी और मिहिर दोनों हैरान रह जाते हैं, क्योंकि गौतम एक तरफ परिवार के खिलाफ खड़ा है और दूसरी तरफ अपने पिता की फिक्र भी कर रहा है।

मिहिर को आएगा नोयोनिका पर शक

मिहिर बेटे से मिलकर खुश तो होता है, लेकिन उसके जाते ही उसके मन में सवाल उठने लगते हैं। वह नोयोना से कहता है कि अगर गौतम को मेरी इतनी फिक्र है, तो फिर उसने परी के खिलाफ केस क्यों लड़ा? और उसे हायर किसने किया? फिर मिहिर शक भरी नजरों से नोयोनिका की तरफ देखते हुए पूछता है कि कहीं इसके पीछे तुम तो नहीं हो? यह सुनते ही नोयोना घबरा जाती है और उसके हाथ से दवाई भी गिर जाती है।

Advertisement
Uploaded image

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर सच में नोयोना का पर्दाफाश करेगा या फिर फिलहाल सब कुछ जानकर भी अनजान बनने का नाटक करता रहेगा।

रणविजय की नई चाल

उधर रणविजय भी अपनी साजिशों में जुटा हुआ है। वह अंगद को सलाह देता है कि वह सारे शेयर उसके नाम कर दे, ताकि उसके पास कंपनी की मैजॉरिटी आ जाए और वह फैसले अपने हिसाब से बदल सके। रणविजय की यह चाल आगे चलकर बड़े भूचाल का कारण बन सकती है। आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा, सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर ने अपने सिर ली तुलसी पर पड़ी आफत, क्या सुहास की एक गलती से उठ जाएगा रणविजय के खेल पर से पर्दा?
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 19:31 IST