अपडेटेड 8 February 2026 at 23:14 IST
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर ने अपने सिर ली तुलसी पर पड़ी आफत, क्या सुहास की एक गलती से उठ जाएगा रणविजय के खेल पर से पर्दा?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Updates: एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जहां टीवी का पसंदीदा शो बन चुका है, ऐसे में मिहिर तुलसी पर पड़ी आफत को अपने सिर ले लेता है। वहीं सुहास जल्दबाजी में एक गलती कर देता है, जिससे रणविजय की साड़ी प्लानिंग परिवार के सामने आ सकती है। अब आगे क्या होगा? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर नया एपिसोड दर्शकों को चौंका रहा है। बीते एपिसोड में कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि फैंस की धड़कनें तेज हो गईं।
फैक्ट्री में देर तक रुके मिहिर और तुलसी
एपिसोड में दिखाया गया कि मिहिर और तुलसी फैक्ट्री में देर तक काम कर रहे होते हैं। इसी बीच रणविजय, तुलसी से बदला लेने की खतरनाक साजिश रचता है। वह सुहास को फैक्ट्री भेजता है ताकि तुलसी को नुकसान पहुंचाया जा सके। सुहास फैक्ट्री में तुलसी के लिए जानलेवा जाल बिछा देता है।
तुलसी को बचाते हुए घायल हुआ मिहिर
जैसे ही तुलसी उस जाल में फंसने वाली होती है, मिहिर वक्त रहते उसे बचा लेता है। लेकिन इस दौरान एक भारी अलमारी मिहिर के ऊपर गिर जाती है। मिहिर बुरी तरह घायल हो जाता है और दर्द से तड़पने लगता है। तुलसी यह देखकर घबरा जाती है और रोने लगती है। वह तुरंत मदद के लिए आवाज लगाती है। फैक्ट्री के वर्कर मौके पर पहुंचते हैं और एम्बुलेंस बुलाते हैं। मिहिर को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है।
अस्पताल में मिहिर का प्यार भरा इजहार
अस्पताल जाते समय मिहिर दर्द में तुलसी से अपने प्यार का इजहार करता है। यह सुनकर तुलसी पूरी तरह टूट जाती है और समझ नहीं पाती कि क्या करे। वह मिहिर के साथ अस्पताल में रहती है और उसकी सेहत के लिए दुआ करती है।
Advertisement
मिहिर की हालत से खुश रणविजय
वहीं दूसरी तरफ, रणविजय मिहिर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर खुश हो जाता है। वह कहता है कि मिहिर ने उसे बहुत परेशान किया है और अच्छा हुआ कि अब वह नहीं बचेगा। रणविजय की यह बेरुखी दर्शकों को और भी गुस्सा दिला रही है।
सुहास की एक गलती खोल सकती है राज
आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सुहास, रणविजय के कहने पर अपना प्लान तो पूरा कर देता है, लेकिन उससे एक बड़ी गलती हो जाती है। वह अपनी घड़ी फैक्ट्री में ही गिरा आता है। यह घड़ी करण के बेटे को मिल जाती है। सुहास अपनी घड़ी वापस लेने फैक्ट्री जाता है। अब सवाल यह है कि क्या इस घड़ी की वजह से सुहास और रणविजय का पूरा खेल सामने आ जाएगा?
Advertisement
आने वाले एपिसोड में सस्पेंस और ड्रामा और भी बढ़ने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि मिहिर की हालत क्या सुधरेगी और क्या रणविजय की साजिश का पर्दाफाश हो पाएगा।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 23:14 IST