अपडेटेड 14 February 2026 at 14:44 IST
KSBKBT 2 Spoiler: खत्म हुई तुलसी और गौतम के बीच की दूरियां, बस इस एक फोन कॉल ने फिर से जोड़ा विरानी परिवार
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में आए दिन नए ट्विस्ट्स आते जा रहे हैं। बीते एपिसोड में वृंदा की उसके ससुर की फिजियोथेरेपिस्ट बनकर ससुराल में एंट्री हो गई है। अब आने वाले एपिसोड में तुलसी और उसके बेटे गौतम के बीच दूरियां खत्म हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस के चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में इन दिनों इमोशनल ड्रामा अपने चरम पर चल रहा है। वीरानी परिवार के अंदर बढ़ती दूरियां और रिश्तों में खटास की कहानी ने नया मोड़ ले रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड्स में जहां अंगद और ऋतिक के बीच टकराव ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। वहीं दूसरी तरफ वृंदा की भी उसके ससुराल में एंट्री हो गई है। अब आने वाले एपिसोड की कहानी में पूरा फोकस गौतम वीरानी और उसके बिखरते रिश्ते पर आ गया है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब तुलसी अपने बेटे गौतम की नाराजगी को खत्म करने के लिए अहम कदम उठाएगी।
शांतिनिकेतन में वृंदा की एंट्री से बदला माहौल
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि वृंदा, मिहिर की फीजियोथेरेपिस्ट बनकर शांतिनिकेतन पहुंचती है। मिहिर ने उसे पहले कभी नहीं देखा होता है, इसलिए वह उसे पहचान नहीं पाता है। हालांकि, जिस तरह से वृंदा उसका ख्याल रखती है, उससे मिहिर को तुलसी की याद आ जाती है। वह इमोशनल होकर कहता है कि उसे किसी अपने की कमी महसूस हो रही है, जो कभी इसी तरह उसका ख्याल रखा करता था। वहीं, जब वृंदा शांतिनिकेतन से बाहर निकलती है, तभी रणविजय की नजर उस पर पड़ती है। वृंदा ने मास्क पहना होता है, जिसके कारण रणविजय भी उसे पहचान नहीं पाता है।
क्या गौतम की नाराजगी हो पाएगी दूर?
दूसरी ओर, गौतम वीरानी अपनी पत्नी गरिमा और बच्चों के दूर चले जाने से अंदर से टूट गया है। वह अपनी टूटी हुई शादी के लिए अपनी मां तुलसी को जिम्मेदार मानता है। इसी वजह से उसके मन में मां के प्रति गहरी नाराजगी है। लेकिन अब कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलसी बेटे के टूटते परिवार को बचाने के लिए खुद पहल करती है।
तुलसी की एक फोन कॉल जोड़ देगा बिखरा हुआ रिश्ता
आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि तुलसी सीधे गरिमा को फोन करेगी। वह अपनी बहु को समझाएगी कि शांतिनिकेतन वापस आना क्यों जरूरी है। साथ ही वह यह भी बताएगी कि गौतम उसकी गैरमौजूदगी में अंदर से टूट चुका है। तुलसी की भावुक बातचीत का असर गरिमा पर पड़ेगा और वह बच्चों के साथ वापस लौटने का फैसला कर लेगी। गरिमा और बच्चों की वापसी से गौतम को अपनी गलती का एहसास होगा और उसकी मां के प्रति नाराजगी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। तुलसी का यह कदम न सिर्फ गौतम की जिंदगी बदल देगा बल्कि वीरानी परिवार को भी फिर से एकजुट कर सकता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 14:44 IST