Maha Shivratri Vrat Recipes: महाशिवरात्रि के व्रत में ट्राई करें ये 8 हेल्दी और स्वादिष्ट पकवान, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी; नोट कर लें रेसिपी
Mahashivratri Vrat Food Recipe: महाशिवरात्री में सेंधा नमक से व्रत के लिए कई सारे पकवान बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ फलाहारी रेसिपी के बारे में, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से ट्राई कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Mahashivratri Vrat Food Recipe: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और आध्यात्मिक पर्वों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु उपवास रखते हैं, रात में जागरण करते हैं और पूरे दिन जप-ध्यान में लीन रहते हैं। व्रत के दौरान सात्विक और फलाहारी भोजन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि सही आहार ही दिनभर शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है। महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर यदि आप भी व्रत को खास बनाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि ऐसा भोजन चुनें जो हल्का भी हो, पौष्टिक भी और स्वादिष्ट भी लगे। व्रत में केवल सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन-प्याज से परहेज करना चाहिए और तले हुई चीजों को कम ही मात्रा में खाना चाहिए। इसके साथ ही पानी, दूध, फल जरूर खाने चाहिए। इसी तरह से आइए आपको कुछ फलाहारी रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप घर पर ही ट्राई कर सकते हैं।
साबूदाना खिचड़ी
व्रत की थाली में सबसे पहले साबूदाना की खिचड़ी को माना जाता है। साबूदाना को भिगोकर उसमें उबले हुए आलू, भुनी हुई मूंगफली और सेंधा नमक मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। यह हल्की होने के बावजूद पेट को ज्यादा समय तक भरा रखती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है।
कुट्टू के आटे की पूरी
कुट्टू का आटा व्रत में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे बनी कुरकुरी पूरियां दही या फलाहारी आलू की सब्जी के साथ परोसी जाती हैं। यह ग्लूटेन फ्री होने के कारण हेल्दी रहती है।
सिंघाड़े के आटे का हलवा
सिंघाड़े का आटा व्रत में शुभ और पौष्टिक माना जाता है। घी में भूनकर दूध और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया गया यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
Advertisement
साबूदाना वड़ा
उबले आलू, साबूदाना और मूंगफली से बने साबूदाना वड़े व्रत के दौरान एक टेस्टी स्नैक माने जाते हैं। इन्हें दही या हरी फलाहारी चटनी के साथ खाया जा सकता है। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं।
फलाहारी आलू चाट
अगर आप हल्का और झटपट बनने वाला ऑप्शन चाहते हैं, तो फलाहारी आलू चाट बेहतरीन ऑप्शन होता है। उबले आलू, मूंगफली, अनार और सेंधा नमक के साथ तैयार यह चाट स्वाद और ताजगी दोनों देती है।
Advertisement
मखाने की खीर
मखाने को घी में हल्का भूनकर दूध में पकाया जाता है और इलायची व ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं। यह खीर कैल्शियम से भरपूर होती है और व्रत के दौरान मीठा खाने की इच्छा को हेल्दी तरीके से पूरा करती है।
राजगिरा पराठा
राजगिरा यानी अमरंथ का आटा आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। इससे बने पराठे दही या फलाहारी सब्जी के साथ खाए जा सकते हैं।