Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर के सामने खुली नोयोना की पोल, घर से निकलने का दिया आदेश; क्या अब तुलसी की होगी 'शांति निकेतन' में वापसी?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode Spoiler: स्टार प्लस के ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर साबित कर रहा है कि क्यों यह शो सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े खुलासे और ड्रामे देखने को मिल सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode Twist: टीवी का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों अपने जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे की वजह से खूब चर्चा में है। शो टीआरपी की रेस में भी लगातार टॉप पर बना हुआ है। बीते एपिसोड में ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। तो चलिए जानते हैं एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का लेटेस्ट अपडेट-
मिहिर के सामने खुली नोयना की चाल
कहानी में दिखाया गया कि नोयना ने चुपचाप मिहिर और तुलसी के तलाक के पेपर्स बापजी को भेज दिए थे। जैसे ही यह बात मिहिर को पता चलती है, वह गुस्से से आग-बबूला हो जाता है। उसे लगता है कि नोयना ने पूरे विरानी परिवार की इज्जत को सबके सामने उछाल दिया है।
इसी बीच देव और सलोनी की शादी की रस्में चल रही होती हैं। घर में खुशियों का माहौल होता है, तभी अचानक मिहिर जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। पूरा परिवार हैरान रह जाता है। जब नोयना उससे गुस्से की वजह पूछती है, तो मिहिर उसके सामने सारा सच रख देता है।
मिहिर ने कहा - ‘घर से निकलो’
नोयना खुद को बचाने के लिए इमोशनल ड्रामा करती है और कहती है कि वह पिछले छह साल से बिना किसी रिश्ते के इस घर में रह रही है। लेकिन इस बार मिहिर उसके जज्बाती जाल में नहीं फंसता है। वह साफ शब्दों में कह देता है कि अगर उसे यहां परेशानी है, तो वह शांति निकेतन छोड़कर जा सकती है। यह सुनकर नोयना टूट जाती है और अपने कमरे में जाकर सूटकेस पैक करते हुए फूट-फूटकर रोने लगती है।
Advertisement
झूठ पर टिका है नोयना और मिहिर का रिश्ता
आने वाले एपिसोड के प्रोमो में बड़ा खुलासा होता है। नोयना अपनी बहन से कहती है कि उस रात मिहिर और उसके बीच कुछ भी नहीं हुआ था। यानी उनका रिश्ता एक बड़े झूठ पर टिका है। लेकिन वह इस सच्चाई को किसी के सामने नहीं आने देना चाहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब यह सच सबके सामने आएगा, तो मिहिर और तुलसी क्या फैसला लेंगे।
क्या तुलसी की होगी शांति निकेतन में वापसी?
नोयना के झूठ और मिहिर के गुस्से के बाद कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब तुलसी की शांति निकेतन में दोबारा एंट्री होगी? क्या विरानी परिवार फिर से एकजुट हो पाएगा या रिश्तों में दरार और गहरी होगी?
Advertisement
दर्शकों को खूब पसंद आ रहा ड्रामा
शो में लगातार मिल रहे इमोशनल ट्विस्ट, पारिवारिक टकराव और सस्पेंस ने दर्शकों को बांधकर रखा है। मिहिर का गुस्सा, नोयना की बेबसी और तुलसी की संभावित वापसी ने कहानी को और भी रोमांचक बना दिया है।