अपडेटेड 20 February 2026 at 12:30 IST

Toxic Teaser Out: यश का 'टॉक्सिक' अवतार देखकर उड़े फैंस के होश, खूंखार लुक और जबरदस्त एक्शन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Toxic Movie Release Date: फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर साफ इशारा करता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और दमदार कहानी से भरपूर होने वाली है। अब फैंस को बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार है।

Follow : Google News Icon  
toxic movie teaser release south cinema starring rocking star yash tara sutaria kiara Advani huma Qureshi nayanthara Tovino Thomas Rukmini Vasanth and others
टॉक्सिक टीजर रिलीज | Image: Social Media

Toxic Teaser Release: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। यश का खतरनाक अवतार, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पहले ही 20 फरवरी को टीजर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब टीजर देखकर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराने वाली है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

कैसा है ‘टॉक्सिक’ का टीजर?

टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें यश कहते हैं कि यह जंग पिछली सभी जंगों से अलग है। इसके बाद लगातार एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाते हैं। यश दुश्मनों से बेरहमी से लड़ते नजर आते हैं जैसे कहीं सिर काटते हुए, कहीं दुश्मनों को पीट-पीटकर लहूलुहान करते हुए। पूरे टीजर में उनका रौद्र रूप देखने को मिलता है।

इसी बीच वह एक लाइन दोहराते हैं - “थोड़ी तमीज सीखो।” अंत में मलयालम स्टार टोविनो थॉमस की एंट्री होती है, जो विलेन के रोल में हैं। वह यश को चुनौती देते हुए कहते हैं, “आई एम होम, डैडी!” इस सीन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

Advertisement

‘टॉक्सिक’ की कहानी का प्लॉट

फिल्म के यूएई डिस्ट्रीब्यूटर ‘फार्स फिल्म’ के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच की है, जो गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यश फिल्म में राया नाम के किरदार में नजर आएंगे।

कहानी राया के खौफ, उसकी ताकत और अपने साम्राज्य को खड़ा करने की चाहत के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म दिखाती है कि ताकत आसानी से नहीं मिलती, उसे छीनना पड़ता है और इसकी एक बड़ी कीमत चुकानी होती है। स्मगलिंग, लड़ाइयों, धोखे और डर के माहौल के बीच राया के फैसले उसकी किस्मत तय करते हैं।

Advertisement

‘टॉक्सिक’ का बजट और स्टारकास्ट

‘टॉक्सिक’ एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी फिल्म का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।

Uploaded image

6 भाषाओं में होगी रिलीज

‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। इसके अलावा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत कुल छह भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकें।

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर तारीफ की है। किसी ने इसे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अगली ब्लॉकबस्टर बताया, तो किसी ने यश को भारतीय सिनेमा का बादशाह कहा। केजीएफ के बाद यश को इस नए अवतार में देखकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

‘टॉक्सिक’ का टीजर साफ इशारा करता है कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और दमदार कहानी से भरपूर होने वाली है। अब फैंस को बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार है।

यह जरूर पढ़ें: Hardik Pandya Girlfriend: मैदान के बाहर हार्दिक का धमाका, लेडी लव माहिका को जन्मदिन पर दिए 25 खास सरप्राइज, पोस्ट में लिखा- 'Happy Birthday My Princess'
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 12:23 IST