अपडेटेड 21 November 2025 at 09:05 IST
एकतरफा मोहब्बत...ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहा ये फेमस एक्टर, इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात फिर कर दिया डिलीट
Kushal Tandon Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप हो गया है। अब कपल के अलग होने के 5 महीने बाद चीजें सामने आ रही हैं, साथ ही शिवांगी का क्रिप्टिक मैसेज भी वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kushal Tandon Breakup: टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब कुशाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन खबरों पर मुहर लगा दी। हालांकि यह पोस्ट कुछ देर बाद ही डिलीट भी कर दिया गया, लेकिन फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या लिखा था कुशाल टंडन ने?
कुशाल ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका और शिवांगी का रिश्ता खत्म हो चुका है। उन्होंने अपने पोस्ट में शिवांगी के साथ नहीं रहने की बात लिखी थी साथ ही बताया था कि उनको अलग हुए पांच महीने हो चुके हैं। कुशाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, यह बात हुए 5 महीने हो चुके हैं।' यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गया, मगर तुरंत बाद एक्टर ने इसे डिलीट भी कर दिया। पोस्ट हटने के बाद फैंस और ज्यादा कन्फ्यूज्ड हो गए।
दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
ब्रेकअप की अटकलें तब लगना शुरू हुई जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इंस्टाग्राम पर जब कुशाल और शिवांगी ने एक दूसरे को हटा दिया था तब लोगों को लगने लगा था कि कपल के बीच मनमुटाव शुरू हो गया। इसे ही इंडस्ट्री और फैन सर्कल में इसे रिश्ते के द एंड की सबसे बड़ी पुष्टि माना जा रहा है।
फैंस की नाराजगी और रिएक्शन
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि कुशाल ने यह पोस्ट ऐसे समय में क्यों डाला जब शिवांगी अपने नए शो पर फोकस कर रही हैं। कुछ फैंस ने इसे अनावश्यक पब्लिसिटी कहा, जबकि कई लोग इस व्यक्तिगत समय में दोनों को स्पेस देने की बात कह रहे हैं।
Advertisement
शिवांगी का इमोशनल क्रिप्टिक नोट
कुशाल के पोस्ट वायरल होने के कुछ ही समय बाद शिवांगी जोशी ने भी एक क्रिप्टिक मैसेज को शेयर कर दिया। उन्होंने लिखा, 'बेबीगर्ल, खुद से थोड़ा और प्यार करो… तुम बहुत कुछ संभाल रही हो, जो कोई नहीं देखता। अपना ध्यान रखो।' इस नोट से यह साफ दिखा कि वह इमोशनली काफी कठिन दौर से गुजर रही हैं, लेकिन फिर भी खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी, दोनों की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट्स और अनफॉलो करने जैसी चीजों से फैंस मान रहे हैं कि दोनों का रिश्ता अब सच में खत्म हो गया है। फैंस फिलहाल सिर्फ यही उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में खुश रहें और हमेशा की तरह आगे बढ़ते रहे।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 November 2025 at 09:05 IST