Kapil Sharma: सरसों के खेत में बाहें फैलाए कपिल शर्मा ने दिए पोज, PHOTO ने DDLJ की दिलाई याद; बदला लुक देख कंफ्यूज हुए फैंस!
कॉमेडी किंग और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा हर जगह छा जाते हैं। अब उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kapil Sharma: कॉमेडी 'किंग' कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर छाए हुए हैं। वो एंटरटेनमेंट का ऐसा डोज देते हैं कि दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर जाती है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी एक हालिया तस्वीर शेयर की है जिसे देख लोगों को DDLJ की याद आ गई।
कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सरसों के खेत में खड़े नजर आ रहे हैं। यहां वो बाहें फैलाए पोज दे रहे हैं। कपिल की इसी तस्वीर ने 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के शाहरुख खान की याद तरोताजा कर दी।
लहलहाती सरसों के बीच कपिल ने दिए पोज
सरसों के खेत में कपिल शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने मस्टर्ड कलर की जैकेट, सफेद पैंट, ब्लैक शूज और चश्मा लगाया हुआ है। उनके चारों और पीले-पीले सरसों लहलहा रहे हैं। सरसों की लहलहाती सुनहरी फसल के बीच जाकर वो शाहरुख का पोज देना कैसे भूल सकते थे। उनकी इस खूबसूरत तस्वीर ने फैंस का ऐसा ध्यान खींचा कि ये देखते ही देखते वायरल हो गई।
पोज देने पर क्यों हो गए ट्रोल?
इस तस्वीर पर कपिल शर्मा के चाहनेवाले ढेरों पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी चीयरफुल एनर्जी की सराहना कर रहे हैं। इस तस्वीर ने कई लोगों को उनके गांव और खेत-खलिहान की याद दिला दी। दूसरी ओर, ट्रोल्स ने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने उनकी तुलना कॉमेडियन कीकू शारदा से की, तो एक अन्य ने उन्हें 'गोभी का फूल' तक कह दिया।
Advertisement
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आए जैकी-माधुरी
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लोगों को गुदगुदाने में कामयाब हो रहा है। इसकी वापसी के बाद दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते नजर आते हैं।
हाल ही में शो में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने शिरकत की। इस जोड़ी ने 90 के दशक की यादें ताजा कर दीं। दोनों कलाकारों ने कपिल के शो में न सिर्फ ढेर सारी मौज-मस्ती की, बल्कि मजेदार एक्सपीरियंस भी शेयर किए।