दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन, 40 की उम्र में सोफी शाइन संग लिए सात फेरे; सामने आईं तस्वीरें
Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और 'गब्बर' के नाम से फेमस शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shikhar Dhawan Married Sophie Shine: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को दिल्ली एनसीआर में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली। लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट करने के बाद शनिवार, 21 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने शनिवार को उनकी शादी की तस्वीरें साझा की, जिसके बाद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
युजवेंद्र चहल ने शेयर की तस्वीरें
शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शेयर की। चहल ने इंस्टाग्राम पर शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मेरे यार की शादी है।'
पिछले 2 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
बताया जाता है कि धवन और सोफी को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान दोनों को एक साथ देखा गया था। हालांकि, कुछ महीने बाद दोनों का का रिश्ता कंफर्म हो गया। अब दोनों ने शनिवार, 21 फरवरी को शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है।
शिखर धवन की दूसरी शादी
बता दें कि शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले शिखर ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन दोनों का साल 2023 में तलाक हो गया। इन दोनों से एक बच्चा भी है, जिसका नाम जोरावर है। अब, धवन अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर चुके हैं।