अपडेटेड 21 May 2025 at 10:57 IST

'प्रेग्नेंट हैं क्या...?' पति विक्की जैन संग मालदीव वेकेशन पर अंकिता लोखंडे, कोजी हुआ कपल; पेट देख नेटिजंस हुए कंफ्यूज

टीवी टाउन के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों वेकेशन पर हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आई है जिसमें अंकिता के पेट को देख नेटिजंस कंफ्यूज हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Ankita Lokhande
Ankita Lokhande | Image: Instagram

Ankita Lokhande Vicky Jain: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन फैंस के पसंदीदा टीवी कपल्स में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और दोनों से जुड़ी अपडेट पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। इन दिनों कपल मालदीव में छुट्टियां बिता रहा है। अंकिता लोखंडे ने वेकेशन से कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों ढलती शाम में समुद्र किनारे रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट पर दोनों को कई बार तकरार औऱ नोंकझोंक के बाद अब दोनों को इस कदर साथ टाइम स्पेंड करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस बीच फैंस ने एक्ट्रेस की तस्वीर देखने के बाद प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कपल रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रहा है। समुद्र किनारे दोनों की सिजलिंग तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में दोनों का अंदाज देखने लायक है।

पति संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं अंकिता

शेयर की गई तस्वीरों में अंकिता अपने पति विक्की जैन की बाहों में कोजी होती दिखाई दे रही हैं। दोनों अपने वेकेशन को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस बीच लोगों का ध्यान अंकिता की टमी की ओर गया जिसे देख उन्होंने प्रेग्नेंसी के बारे में पूछना शुरू कर दिया। फिलहाल इस बारे में पुष्टि नहीं कि जा सकती है। इसे लेकर कपल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

तस्वीरों में फैंस को दिखा बेबी बंप?

टीवी टाउन के फेमस कपल की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'आप प्रेग्नेंट लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो प्रेग्नेंट हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'बेबी बंप...।' एक यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'क्या वो प्रेग्नेंट हैं?' वहीं अन्य यूजर्स ने कपल को अपना फेवरेट बताया। इसके अलावा एक फैन ने कहा, ‘अंकिता तुम लाफ्टर शेफ्स में अच्छा कर रही हो।’

Advertisement

अंकिता-विक्की ने 2021 में रचाई थी शादी

टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने साल 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। अपनी शादी को ग्रैंड बनाने के लिए दोनों ने पानी की तरह पैसा बहाया था। इनकी शादी खूब सुर्खियों में रही थी। दोनों को 'बिग बॉस' 17 में साथ देखा गया था। फिलहाल दोनों को 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 में देखा जा रहा है जहां दोनों अपने प्यारी केमिस्ट्री और नोंकझोंक से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने सनी देओल पर बच्चों की तरह लुटाया प्यार,फैंस बोले-आदर्श बेटा

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 10:57 IST