India Ke Top 1 %: अनिल कपूर की झक्कास एनर्जी को देख दीवाने हुए सौरव गांगुली, शो के फॉर्मेट की भी तारीफ करते हुए बोले यह बड़ी बात
बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर का हाल ही में एक नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%' शुरू हुआ है। हालांकि अभी इस शो के सिर्फ 2 एपिसोड ही प्रसारित हुए हैं लेकिन अनिल कपूर ने अपने इस शो से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दीवाना बना दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर का हाल ही में एक नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%' शुरू हुआ है। इस शो का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर शनिवार-रविवार रात 8 बजे हो रहा है। इसके साथ यह शो जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। हालांकि अभी इस शो के सिर्फ 2 एपिसोड ही प्रसारित हुए हैं लेकिन अनिल कपूर ने अपने इस शो से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दीवाना बना दिया है।
बिग बॉस के होस्ट बने गांगुली
बता दें कि सौरव गांगुली खुद इन दिनों टीवी पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस बांग्ला’ के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस कारण इन दिनों वह टीवी से खुद भी जुड़े हुए हैं। लेकिन अनिल कपूर ने अपनी दमदार होस्टिंग से दादा को अपना फैन बना दिया है।
क्या बोले गांगुली
सौरव गांगुली ने ‘इंडिया के टॉप 1%' को देखने के बाद अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस शो को लेकर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में दादा ने अनिल कपूर की झक्कास एनर्जी की तारीफ की और यह भी बताया कि उन्होंने खुद शो के साथ खेलते हुए हर सवाल का सही जवाब दिया।
दिग्गज क्रिकेटर ने फेसबुक पर लिखा, “अभी-अभी किसी भी रियलिटी गेम शो के सबसे दिलचस्प शुरुआती वीकेंड में से एक देखा, ‘इंडिया के टॉप 1%’। क्या होस्ट हैं मिस्टर अनिल कपूर। हर कदम पर उनकी सहजता और एनर्जी शानदार है। सवालों ने भी मुझे पूरी तरह जोड़े रखा और वैसे, मैंने उनमें से हर एक का सही जवाब दिया!"
Advertisement
सौरव गांगुली ने आगे कहा "मुझे इसका फॉर्मेट बहुत पसंद आया, भारत में अपनी तरह का पहला और ऐसा शो जिसे आप दोस्तों और परिवार के साथ खेल सकते हैं। अगले वीकेंड का इंतज़ार नहीं कर सकता!”
क्या है शो का फॉर्मेट
इस खेल में 100 प्रतिभागी 13 दिलचस्प और लगातार मुश्किल होते राउंड्स का सामना करेंगे। हर प्रतिभागी एक लाख रुपये के साथ खेल की शुरुआत करेगा। किसी भी प्रतिभागी के गलत जवाब देने पर वह रकम सामूहिक सामूहिक पुरस्कार राशि में जुड़ती जाएगी, जो बढ़कर ₹1 करोड़ तक पहुंच सकती है।
Advertisement
इस शो को दर्शक स्टार प्लस पर देखते हुए जियो हॉटस्टार ऐप पर साथ में खेल भी सकते हैं। प्ले अलॉन्ग फीचर के ज़रिए दर्शक रियल टाइम में सवालों के जवाब दे सकते हैं।