अपडेटेड 6 June 2025 at 20:51 IST

‘पता नहीं कल क्या होगा लेकिन रॉकी ने…’; कैंसर इलाज के बीच हिना खान ने रचाई शादी, हुईं भावुक तो दूल्हे राजा ने संभाला, ताजा VIDEO

Hina Khan: हिना खान ने शादी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रॉकी जायसवाल के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। वो इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Hina Khan- Rocky Jaiswal Wedding Photos
Hina Khan- Rocky Jaiswal Wedding | Image: Instagram

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचा ली है। कपल ने सालों की डेटिंग के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की है। अब दो दिन बाद ‘टीवी की अक्षरा’ ने अपने इस सबसे खास दिन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और रॉकी अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं।

हिना खान ने वीडियो में रॉकी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। वो इस समय ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके पार्टनर ने और भी ज्यादा प्यार बरसाया है। 

हिना खान ने शादी का वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में हिना ने रॉकी के लिए अपने जज्बात शेयर किए हैं। वो कहती हैं- ‘ये कोई प्रतिज्ञा नहीं है, ये एक अहसास है। ये एक भावना है। प्यार किया जाना काफी खूबसूरत होता है लेकिन महिला को गले लगाना, मेरी जिंदगी में इतनी अनिश्चितताओं के साथ, पता नहीं कल क्या होने वाला है'। ये सुनते ही कैंसर पीड़ित हिना भावुक हो जाती हैं।

वो आगे कहती हैं- ‘मेरी सभी खामियों के साथ, एक महिला को स्वीकार करना दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है’। इसके बाद उनके दूल्हे राजा रॉकी जायसवाल भी अपने दिल की बात कहने से पीछे नहीं हटते।

Advertisement

हिना खान के लिए रॉकी ने किया प्यार का इजहार

वो वीडियो में हिना खान को बड़े प्यार से देख रहे थे। उन्होंने कहा- ‘सिर्फ यूनिवर्स ही नहीं, हिना मेरी आत्मा है, मेरा दिल है। सबकुछ अच्छा लगता है। सब सही लगता है अगर वो मुस्कुराती है। तो उस नोट पर, सभी को इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि वो मुस्कुराती रहे।’ 

फिर अंत में दोनों एक-दूसरे को ‘आई लव यू’ कहते हैं और पेपर पर साइन करके हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लेते हैं। इस प्यारे से वीडियो में हिना और रॉकी की शादी के कुछ खूबसूरत लम्हे भी देखने के लिए मिल रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Hina Khan Wedding: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने हमेशा के लिए थामा रॉकी जायसवाल का हाथ, शादी पर पहनी इतनी खास साड़ी, सामने आईं पहली तस्वीरें

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 June 2025 at 20:51 IST