अपडेटेड 4 June 2025 at 18:48 IST
Hina Khan Wedding: कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने हमेशा के लिए थामा रॉकी जायसवाल का हाथ, शादी पर पहनी इतनी खास साड़ी, सामने आईं पहली तस्वीरें
Hina Khan Wedding: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचा ली है। कपल सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Hina Khan Wedding: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा उर्फ हिना खान ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। अपनी शादी वाले दिन हिना खान ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट पहना था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
हिना खान ने ओपल ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें सबसे खास बात ये थी कि इसके पल्लू पर दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा हुआ था। इसके साथ टीवी एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक यूनिवर्स बनाया’।
हिना खान ने की रॉकी जायसवाल से शादी
हिना ने आगे लिखा- ‘हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, और एक ऐसा बंधन बना जो जिंदगी भर रहेगा। हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं। साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर देते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी-पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं’।
चूंकि हिना और रॉकी अलग-अलग धर्म से आते हैं इसलिए कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। फैंस को कपल की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वो बधाई देते हुए उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने हिना और रॉकी को विश करना शुरू कर दिया है।
Advertisement
हिना खान का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हिना और रॉकी के ब्राइडल आउटफिट्स की डिटेल्स दी हैं। हिना खान ने ओपल ग्रीन में हैंडलूम साड़ी पहनी थी जिसे सोने और चांदी के धागों से बुना गया था। इसमें हल्के लाल रंग का बॉर्डर, धागे के काम और जरदोजी से कढ़ाई की गई। पल्लू पर कपल के नाम- हिना और रॉकी लिखे गए थे। वहीं, उनके पति रॉकी ने भी डिजाइनर कुर्ता पहना था। ब्राइडल आउटफिट्स के साथ साथ ज्लेवरी भी मनीष मल्होत्रा के ब्रांड की थीं।
ये भी पढे़ंः एक मूवी, दो क्लाइमैक्स… मेकर्स ने दर्शकों को दिए 2 ऑप्शन, क्या है Housefull 5A और Housefull 5B का सस्पेंस?
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 18:40 IST