ग्लैमर से दूर भक्ति में लीन हुईं हिना खान, 18 हजार फीट की ऊंचाई पर साधुओं संग लगाया ध्यान- VIDEO

Hina Khan: हिना खान इन दिनों लद्दाख में हैं जहां वे सुकून के पल बिता रही हैं। यहां कभी वो मेडिटेशन तो कभी मंत्रों का जाप करती देखी गईं।

Hina Khan
Hina Khan | Image: Instagram

Hina Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर लद्दाख की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रही हैं। इस ट्रिप पर उनका एक बेहद अलग और आध्यात्मिक अवतार देखने को मिला है। हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वह साधुओं के बीच बैठकर ध्यान लगाती दिखाई दीं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने बताया कि वो सुबह सूरज निकलने से पहली ही अपनी यात्रा पर निकल पड़ीं और सूरज की पहली किरण के साथ ही लद्दाख के मोनेस्ट्री पहुंचीं। इसके बाद मंत्रों के जाप, सुबह की प्रार्थनाओं की शांति और मेडिटेशन के जरिये उन्होंने खुद से जुड़ने की कोशिश की।  

खुद को तलाशने का सफर आसान बन गया- हिना

हिना खान ने पोस्ट में कहा कि मंत्रों का जाप, माहौल और सुबह की प्रार्थनाओं की शांति और मेडिटेशन ने उनके खुद को तलाशने के सफर को उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा आसान बना दिया। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन उन्हें हील करता है।

हिना खान ने के मेडिटेशन का मतलब क्या?

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, 'मुझे हमेशा ईश्वर से जुड़ने के पल मिले हैं, कभी दुनिया को देखकर, तो कभी अपने भीतर झांककर। दुनिया के पास हमें देने के लिए बहुत कुछ है, चाहे वह हमारे बाहर हो या हमारे भीतर। आज, उस खोज को एक यादगार पड़ाव मिला है।'

Advertisement

17,582 फीट की ऊंचाई पर पहुंची एक्ट्रेस

इसके अलावा हिना खान लद्दाख के खारदुंग ला पास पहुंची थीं, जो कि समुद्र तल से करीब 17,582 फीट की ऊंचाई पर है और लेह से करीब 40 किमी उत्तर में है। यही से हिना ने एक वीडियो शेयर किया था और वो बेहद उत्सुक नजर आई थीं।

'…कहानी खुद अपने हाथों से लिखूंगी'

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि मैंने कर दिखाया। इस बहादुर लड़की की कहानी एक दिन मैं खुद अपने हाथों से लिखूंगी। फिलहाल आइए इस खूबसूरत लैंडस्केप पर ध्यान फोकस करें। लद्दाख जैसा आश्चर्यजनक कुछ भी नहीं है। यह बहुत ही अवास्तविक है, सचमुच मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मछली, स्पेशल हनी आइसक्रीम... ट्रंप ने जिनपिंग के लिए रखा शाही भोज, डिनर में लगा अरबपतियों का जमावड़ा; लेकिन खास मेन्यू ने खींच लिया ध्यान


 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड