मछली, स्पेशल हनी आइसक्रीम... ट्रंप ने जिनपिंग के लिए रखा शाही भोज, डिनर में लगा अरबपतियों का जमावड़ा; लेकिन खास मेन्यू ने खींच लिया ध्यान

व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक ईस्ट रूम में आयोजित स्टेट डिनर में कई दिग्गजों ने शिरकत की। डोनाल्ड ट्रंप ने इस शाही भोज का आयोजन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में किया था।

Trump hosts state dinner for Xi Jinping
Trump hosts state dinner for Xi Jinping | Image: x

Trump Hosts State Dinner for Jinping: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक भव्य 'स्टेट डिनर' का आयोजन किया। शानदार पार्टियों की मेजबानी के लिए मशहूर ट्रंप का यह आयोजन पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक ईस्ट रूम में आयोजित इस भव्य स्टेट डिनर में दुनिया भर के अरबपतियों, वॉशिंगटन के शीर्ष राजनेताओं और व्यापार जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इसमें टेक इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे भी मौजूद रहे।

शाही दावत में कौन-कौन से दिग्गज शामिल?

इस शादी दावत में OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन पहुंचे, जो ऑटोग्राफ देते कैप्चर हुए। एनवीडिया के सीईओ जेनसेन ह्वांग भी अपने खास ट्रेडमार्क काले लेदर जैकट में नहीं, बल्कि एक डैशिंग टक्सीडो में नजर आए। वहीं फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि, इन तमाम बड़ी हस्तियों की चकाचौंध के बावजूद, जिस चीज ने मेहमानों का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा, वह इस शानदार डिनर का खास मेन्यू रहा।

स्टेट डिनर में लजीज पकवान शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शाही दावत का विशेष मेन्यू फर्स्ट लेडी मेलानिया ने तैयार किया था, जिसमें मेहमानों के लिए एक से बढ़कर एक लजीज पकवान शामिल किए गए थे। डिनर की शुरुआत बेहद शानदार रही। इसमें पहले कोर्स में जंगली मशरूम, ताजा जड़ी-बूटियां, क्रिस्पी पैंसेटा और स्कैलियन ऑयल से सजी 'येलो स्क्वैश वेलोउटे' (सूप) परोसा गया।

Advertisement

मेन कोर्स और डेजर्ट लाजवाब

सूप के बाद परोसे गए 'मेन कोर्स' में भी एक से बढ़कर एक शानदार व्यंजन शामिल थे। मेहमानों को तिल क्रस्ट की हुई सी-बास मछली, ब्रेज्ड बेबी बोक चॉय, भुने हुए बैंगन और सॉस वर्टे जैसे बेहतरीन पकवान परोसे गए।

वहीं, खाने के अंत में परोसा गया डेजर्ट भी बेहद लाजवाब था। इसमें वैनिला क्रेमक्स, खट्टी चेरी कॉन्फिड और अखरोट के साथ-साथ एक बेहद खास आइसक्रीम पेश की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'चीन और अमेरिका के बीच टकराव और झगड़ा नहीं बल्कि हेल्दी कॉम्पिटिशन हो...', व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत के बीच जिनपिंग ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड