पूजा पाठ पर आपत्ति, धर्म बदलने का दबाव... हिमांशी खुराना ने EX-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर किए खुलासे, बोलीं- उस रात लगा कि जिंदगी का आखिरी दिन
'बिग बॉस 13' फेम कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने बताया कि आसिम रियाज संग रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ करने और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। उनके मुताबिक, वो प्यार में इतनी आगे बढ़ गई थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Himanshi Khurana on Conversion: पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके रिश्ते में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वे इस्लाम कबूल करने के बेहद करीब पहुंच गई थीं।
'बिग बॉस 13' फेम कंटेस्टेंट ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि आसिम संग रिश्ते के दौरान उनके पूजा-पाठ करने और धार्मिक मान्यताओं को लेकर आपत्ति जताई जाती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि मानसिक दबाव उन पर इतना ज्यादा हावी हो गया था कि उन्हें एक रात महसूस हुआ जैसे उनकी जिंदगी का शायद आखिरी दिन है।
आसिम ने बनाया था धर्म परिवर्तन का दबाव?
पारस छाबड़ा ने हिमांशी खुराना से पूछा कि आपके धर्म परिवर्तन की खबरें भी थी? इस पर एक्ट्रेस बताती हैं कि उस वक्त उनसे बोला गया कि हिंदू-रिवाज और पूजा-पाठ उस जिंदगी में फिट नहीं बैठ पाएंगे, जिसकी प्लानिंग वे आगे के लिए कर रहे हैं। इन बातों ने उन पर गहरा मानसिक दबाव डाला। साथ ही ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे अपनी पर्सनल मान्यताओं को छोड़ सकती हैं?
एक समय धर्म बदलने को थी तैयार- हिमांशी
वो बताती हैं कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें लगने लगा कि वो अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। पारस ने सहमति जताई और कहा कि बात तो यही हो गई थी कि तुम अपने भगवान को छोड़ दो। उनके मुताबिक, वो प्यार में इतनी आगे बढ़ गई थीं कि धर्म बदलने के फैसले के लिए भी तैयार हो गई थीं। एक्ट्रेस एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बोलती हैं कि किसी एक रात उनसे कहा गया कि वे अपनी धार्मिक चीजें जारी नहीं रख सकतीं। इस पर उन्होंने मन बना लिया था कि अलग होने से पहले वे चार धाम यात्रा करेंगी और सभी मंदिरों के दर्शन करेंगी, जैसे वे अपने भगवान को हमेशा के लिए अलविदा कह रही हों।
Advertisement
'मौत के बाद जलाया जाएगा या फिर दफनाया जाएगा?'
एक्ट्रेस ने कहा कि इसी बीच उनके मन में सवाल उठने लगा कि मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार किस तरह होगा, उन्हें जलाया जाएगा या फिर दफनाया जाएगा? तब मेरा टर्निंग प्वाइंट था। फिर मैंने किन्नौर कैलाश की यात्राएं शुरू कीं। मेरा एक ही मकसद था कि तुम्हें मिलकर ही जाऊंगी। वहां पहुंचने के बाद मैं खूब रोई। उन्होंने नम आंखें लिए कहा कि जब कोई बचाने नहीं आता तब भगवान बचाने आता है।
बिग बॉस में शुरू हुई थी हिमांशी-आसिम की लव स्टोरी
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात बिग बॉस सीजन 13 में हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों का लंबे समय तक रिलेशन चला। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों ने दिसंबर 2023 में ब्रेकअप का ऐलान किया और इसकी वजह अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं को बताया।