'मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया...' सुनीता आहूजा की भाषा पर भड़के गोविंदा, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात

गोविंदा और सुनीता आहूजा, जो कभी बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ा माने जाते थे, अब आपसी दूरियों को लेकर सुर्खियों में हैं। गोविंदा का नाम हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ जुड़ा, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इन चर्चाओं से सुनीता बेहद नाराज हैं और उन्होंने पॉडकास्ट व पैपराजी के जरिए गोविंदा पर खुलकर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

'मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया...' सुनीता आहूजा की भाषा पर भड़के गोविंदा, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात
'मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया...' सुनीता आहूजा की भाषा पर भड़के गोविंदा, वीडियो जारी कर कही बड़ी बात | Image: Instagram

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी कभी इंडस्ट्री की मिसाल मानी जाती थी, लेकिन आज दोनों के रिश्तों में खटास साफ नजर आ रही है। एक्टर के अफेयर की खबरों और सुनीता द्वारा दिए जा रहे बयानों के बीच अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक आधिकारिक वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी पत्नी की सीमाओं और उनके पीछे काम कर रही संदिग्ध ताकतों पर खुलकर बात की।

अफेयर की चर्चा और बढ़ता विवाद

हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इस स्थिति से नाराज सुनीता ने विभिन्न पॉडकास्ट और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए गोविंदा पर सीधे हमले शुरू कर दिए। कोमल रानी स्वर्णकर के खिलाफ भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे गोविंदा बेहद आहत हुए और उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आना पड़ा।

बदनामी के पीछे किसी 'गैंग' का हाथ?

गोविंदा ने अपने वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि जब उनका काम दोबारा गति पकड़ रहा है, ठीक उसी समय उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सुनीता को सचेत करते हुए कहा कि 'आप अपनी छोटी सी अपेक्षाओं के लिए एक बहुत बड़े बिजनेस को नुकसान पहुंचा रही हैं। आपके पीछे जो ग्रुप या गैंग काम कर रहा है, उससे सब वाकिफ हैं। वक्त आने पर यह सब खुलकर सामने आ जाएगा। कृपया अपनी हद में रहिए, क्योंकि भविष्य में आपको मेरी जरूरत पड़ सकती है।"

गालियों और अभद्र व्यवहार पर जताई नाराजगी

रियालिटी शो 'लॉक अप 2' और अन्य इंटरव्यूज के दौरान सुनीता द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर भी एक्टर ने गहरा दुख जताया। गोविंदा ने कहा कि इस तरह का आचरण युवाओं पर गलत असर डालता है।'ईश्वर से ऐसी प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरित हों, ना कि आपकी भाषा देखकर हैरान रह जाएं।'आपने मां-बहन के नाम को बहुत सस्ता कर दिया है। यदि लोग आपके साथ भी ऐसी ही भाषा का प्रयोग करने लगे, तो यह हम सभी के लिए बेहद लज्जास्पद होगा।'

Advertisement

ये भी पढ़ें - PM मोदी के नेतृत्व में बदला देश: चिराग पासवान बोले- ‘हर क्षेत्र में दिख रहा है काम का असर’

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड