Govinda संग तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा की लगी लॉटरी, फराह खान के नए शो में संभालेंगी जज की कुर्सी
कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान एक नया टैलेंट हंट शो लेकर आ रही है जिसमें देश की महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस शो में सुनीता आहूजा जज की कुर्सी संभालती दिखेंगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sunita Ahuja News Show: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी समय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। हालांकि गणेशोत्सव के मौके पर कपल ने साथ आकर तलाक के रूमर्स पर विराम लगा दिया। इन सबके बीच सुनीता आहूजा को बैठे बिठाए नया शो मिल गया है। मानो उनकी कोई लॉटरी लग गई हो।
दरअसल, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान नया टैलेंट शो लेकर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो भी साझा किया है जिसका टाइटल है 'आंटी किसको बोला'। वहीं इसकी टैगलाइन है, 'हुनर की कोई उम्र नहीं होती।' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इसी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं वो भी बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि जज के रूप में। शो को उनके साथ-साथ फराह खान और साजिद खान जज करेंगे।
देश की नंबर 1 आंटी की खोज करेंगी सुनीता?
शो के प्रोमो में अलग-अलग उम्र की महिलाएं हिस्सा लेती नजर आएंगी। साथ ही अपने टैलेंट से लोगों को एंटरटेन करेंगी। फराह खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कल मेरे चैनल पर हमारा नया शो 'आंटी किसको बोला' के लिए साजिद खान और सुनीता आहूजा को हमारे पहले जज बनने और हर महिला के टैलेंट को सामने लाने के लिए धन्यवाद और एक स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस भी है।' इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
फराह खान वर्कफ्रंट
व्लॉगिंग की दुनिया में भी बड़ा नाम बन चुकी फराह खान 80 से ज्यादा फिल्मों के लिए 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। वो बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित भी की जा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। फिलहाल फराह अपने फूड व्लॉगिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
Advertisement
सुनीता-गोविंदा ने कब की थी शादी?
वहीं सुनीता आहूजा की बात करें तो उन्होंने साल 1987 में गोविंदा से शादी की थी। कपल के दो बच्चे- एक बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा है।