अपडेटेड 28 August 2025 at 12:44 IST
सुष्मिता सेन के भाई राजीव और चारू असोपा फिर हुए एक? साथ में मनाई गणेश चतुर्थी तो कंफ्यूज्ड हुए फैंस, बोले- भई चल क्या रहा...
राजीव सेन और चारू असोपा सभी को हैरान करते हुए एक बार फिर साथ आए। दोनों ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसे देख फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rajeev Sen-Charu Asopa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव और उनकी एक्स वाइफ चारू असोपा का रिश्ता एक बार फिर लाइमलाइट में आ गया है। तलाक के बाद भी दोनों के रिश्ते उलझे हैं। हाल ही में चारू मुंबई छोड़ बीकानेर शिफ्ट हुई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर खूब इल्जाम लगाते देखे गए। इन सबके बीच अब दोनों की तस्वीरें सामने आई है जिसने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है।
जी हां, बुधवार यानी 27 अगस्त को चारू और राजीव को साथ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। इस दौरान की कई तस्वीरें भी दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है जो आग की तरह फैल रही है।
बेटी से मिलने पहुंचे राजीव सेन
दरअसल, राजीव सेन अपनी बेटी जियाना से मिलने आए। उनके साथ उनकी मां भी बीकानेर पहुंचीं। इसकी झलक उन्होंने खुद अपने व्लॉग में दिखाई। उन्होंने बताया कि वो करीब 7 महीने बाद अपनी लाडली से मिले हैं। जियाना से मिलने के बाद पिता राजीव और दादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजीव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की तस्वीरें साझा कीं।
राजीव-चारू को साथ देख कंफ्यूज्ड हुए फैंस
इन तस्वीरों में राजीव अपनी बेटी के साथ मस्ती करते दिखे। यही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी को अपनी प्रिंसेस बताया। इसके अलावा दोनों की साथ में एक तस्वीर भी है जिसे धड़ल्ले से वायरल हो गई। अब यूं दोनों को साथ देख नेटिजंस का दिमाग घूम गया है।
Advertisement
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'भई तुम्हारा चल क्या रहा है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इनका ड्रामा खत्म नहीं होता।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपको जियाना के साथ देखकर खुश हूं।' वहीं दोनों के फैंस ने उन्हें एक बार फिर साथ आने की रिक्वेस्ट की। एक यूजर ने लिखा, 'आप लोग दोबारा शादी कर लो, क्यों अलग हो गए? अच्छी जोड़ी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'राजीव और चारू आप दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं।' वहीं एक और ने लिखा, 'परफेक्ट फैमिली पिक्चर।' जहां कुछ लोग इन्हें साथ देखकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो वहीं फैंस दोनों को साथ देख खुश हैं।
राजीव-चारू ले चुके हैं तलाक
चारू और राजीव साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2021 में कपल की बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा। जून 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का नोटिस भेजा। इसके बाद राजीव ने भी उनके नोटिस का जवाब एक नोटिस के साथ दिया। इस नोटिस में उन्होंने चारू पर पहली शादी को छिपाने का आरोप तक लगाया।
Advertisement
इसके बाद सितंबर 2022 में दोनों ने बेटी के लिए एक बार फिर साथ रहने का निर्णय लिया। लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों में तनाव बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद बेटी जियाना चारू के साथ रह रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 August 2025 at 12:40 IST