Bigg Boss 19: 'एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड...', फिनाले से पहले गौरव खन्ना के कमेंट पर मचा बवाल, भड़के फरहाना भट्ट के फैंस
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले गौरव खन्ना लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते एपिसोड में माइक सेशन में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसको लेकर फरहाना भट्ट के फैंस का पारा चढ़ गया। लोग उनकी बुरी तरह क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को अपने टॉप 5 मिल गए हैं। गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल हुए। फिनाले से ठीक पहले ट्रॉफी के मजबूत दावेदार माने जा रहे गौरव खन्ना सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। फरहाना भट्ट पर किए गए उनके एक कमेंट को लेकर यूजर्स आगबबूला हो गए।
गौरव ने फरहाना को लेकर कही ये बात
दरअसल, बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में माइक सेशन रखा गया, जिसमें कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को रोस्ट किया। इसी दौरान फरहाना को लेकर गौरव ने ऐसा कमेंट किया, जिस पर बवाल खड़ा हो गया।
स्टैंडअप के दौरान गौरव खन्ना ने कहा, "वो (फरहाना) चीजों को अलग नजरिए से देखती है। यहां जितने भी हम बैठे हैं, वो उनको जॉब ऑफर देती है। शुरुआत में अआपने शो देखा हो तो हमारा एक बहुत ही फ्री दोस्त था बजाज (अभिषेक)। उसको फरहाना ने एक ऑफर दिया कि एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या? वो ऑफर बाद में ट्रांसफर हुआ बसीर (अली) को।"
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
उनकी इन बातों पर जहां फरहाना को तो हंसते हुए देखा गया, लेकिन गौरव का ये कमेंट उनके फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को ट्रोल किया जाने लगा। X पर एक यूजर ने भड़कते हुए कहा, "ITV के फ्लॉप स्टार गौरव खन्ना ऐसे BB ऑडियंस के लिए नैरेटिव बनाते हैं जो रेगुलर शो नहीं देखते। वह टॉप 2 में आने के भी लायक नहीं हैं।"
Advertisement
दूसरे ने कहा, "सो कॉल्ड ग्रीन फ्लैग गौरव गन्ना खुलेआम फरहाना के कैरेक्टर में जा रहे हैं। अब हम समझ गए हैं कि उनकी पत्नी उनके साथ बच्चा क्यों नहीं चाहती।" सोशल मीडिया पर ढेरों लोगों ने गौरव की क्लास लगाई।
3 दिन दूर है फिनाले
बता दें कि 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले है। मालती चाहती हाल ही में घर से बेघर हुई हैं, जिसके बाद अब शो को अपने टॉप 5 मिल गए हैं। देखना होगा कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी पर कौन कब्जा जमाता है?