अपडेटेड 4 December 2025 at 11:49 IST

फूलों से सजी चादर में कराई एंट्री, बहन की शादी में इमोशनल हुए रणवीर सिंह, अपने लुक से दीपिका ने चुराई लाइमलाइट; VIDEO

Ranveer Singh-Deepika Padukone: हाल ही में रणवीर सिंह ने गोवा में अपनी बहन की शादी अटेंड की। शादी में रणवीर और दीपिका कपल गोल्स देते दिखाई दिए। शादी में भाभी दीपिका पादुकोण का अंदाज भी खूब चर्चाओं में रहा।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh- Deepika Padukone at Cousin wedding
Ranveer Singh- Deepika Padukone at Cousin wedding | Image: X

Ranveer Singh Cousin Wedding: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में एक्टर की चचेरी बहन की शादी में शामिल हुए। रणवीर की बहन सौम्या हिंगोरानी ने सम्राज ठाकरे से गोवा में शादी रचाई। भाई होने के नाते एक्टर ने शादी में कई रस्में निभाई। शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह फूलों से सजी चादर में अपनी बहन की एंट्री कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें इमोशनल होते भी देखा गया।

रणवीर सिंह की बहन सौम्या की शादी में दीपवीर छाए रहे। शादी से रणवीर और दीपिका के कई मोमेंट्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों कपल गोल्स देते हुए दिख दिए।

फूलों की चादर में रणवीर ने कराई बहन की एंट्री

इस बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी बहन को फूलों की चादर के नीचे गलियारे में लेकर जाते हुए दिखाई दिए। वो इसे एक छोर से पकड़े नजर आए और इस दौरान एक्टर थोड़ा इमोशनल भी हो गए।

रणवीर-दीपिका का लुक छाया

शादी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने लुक के लिए खूब चर्चाएं बटोरी। जहां एक्टर ने लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहना, तो दीपिका प्रिंटेड साड़ी में नजर आई। एक्ट्रेस ने सिंपल बन हेयर स्टाइल, कानों में झुमके और गले में नेकलेस से अपने इस लुक को कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कपल को आपस में बातचीत करते हुए और पोज देते देखा जा सकता है।

Advertisement

वहीं, सौम्या के संगीत का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ, जिसमें रणवीर सिंह को अपने परिवार के साथ जमकर डांस करते देखा गया।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। शुक्रवार, 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। धुरंधर एक स्पाई ड्रामा है जिसमें रणवीर सिंह एजेंट बनकर पाकिस्तान जाते हैं। वहां पर उन्हें सामना तीन-तीन विलेन अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना से होता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा। फैंस 'धुरंधर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Nupur Sanon Wedding: दुल्हनिया बनने वाली हैं कृति सेनन की बहन नूपुर? इस आलीशान पैलेस में करोड़पति सिंगर संग ले सकती हैं सात फेरे

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 11:49 IST