नाक से बहता खून, फूट-फूट कर क्यों रो रही बिग बॉस फेम ईशा सिंह? फैंस को सता रही चिंता, सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ आ रहे रिएक्शन, सच्चाई क्या
ईशा सिंह का चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम ईशा सिंह इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी दुखी नजर आ रही हैं।
वीडियो में ईशा रो रही हैं और उनके चेहरे से आंसुओं के साथ-साथ नाक से खून भी बहता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को खुद ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो देखकर घबरा गए फैंस
वीडियो जैसे ही सामने आया, फैंस घबरा गए और सोचने लगे कि कहीं ईशा किसी परेशानी में तो नहीं हैं? हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है। वीडियो में कोई कैप्शन भी नहीं था, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।
ईशा ने खुद बताई सच्चाई
जब फैंस की चिंताएं बढ़ने लगीं तो ईशा ने जल्दी ही इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए सब कुछ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके आने वाले म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है और इसे शेयर करने का मकसद किसी को डराना नहीं था।
Advertisement
टीवी की दमदार अदाकारा हैं ईशा सिंह
ईशा सिंह ने टीवी पर कई मजबूत किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल इश्क का रंग सफेद से की थी, जिसमें उनके सीधे-सादे लेकिन मजबूत किरदार को खूब सराहा गया। इसके बाद वह एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह और सिरफिरा इश्क जैसे शोज में भी नजर आईं।
वो बिग बॉस 18 का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपनी सच्ची और इमोशनल पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत लिया था।
Advertisement
फिलहाल फैंस को राहत
अब जब ईशा ने वीडियो की सच्चाई बता दी है, तो फैंस ने भी राहत की सांस ली है। उनके चाहने वालों को अब बेसब्री से उनके नए गाने का इंतजार है। आइए देखते हैं फैंस के कुछ रिएक्शन-