Bigg Boss 19 में दिखेंगे शैलेश लोढ़ा? 'तारक मेहता' को लेकर आई बड़ी खबर

Bigg Boss 19: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा को शो 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया है। अब फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या वह इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं?

Follow : Google News Icon  
shailesh lodha
shailesh lodha | Image: IMDb

Bigg Boss 19 : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शैलेश लोढ़ा एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर है कि उन्हें शो बिग बॉस 19 का ऑफर मिला है। क्या शैलेश लोढ़ा इस बार छोटे पर्दे पर बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे? आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

क्या शैलेश लोढ़ा को मिला बिग बॉस 19 का ऑफर

शैलेश लोढ़ा को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।‘बिग बॉस’ की अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने एक पोस्ट शेयर किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स ने उन्हें ऑफिशियल ऑफर भेजा है। हालांकि, अभी तक शैलेश लोढ़ा ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि एक्टर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को विवादों के बीच अचानक छोड़ दिया था। शो से उनकी विदाई भी काफी चर्चा में रही थी।

क्या रियलिटी शो का बनेंगे हिस्सा?

खबरों की मानें तो बताया गया है कि शैलेश लोढ़ा को रियलिटी शोज में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। अब देखने वाली बात ये होगी कि 'बिग बॉस' जैसे फेमस शो को ऑफर को वह एक्सेप्ट करते हैं या ठुकराते हैं। इससे पहले भी उन्हें की शोज के ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। शैलेश लोढ़ा अभी तक किसी भी रियलिटी शो में नहीं नजर आए हैं।

शो के 'सोढ़ी' का भी नाम बना चर्चा

इससे पहले भी एक्टर गुरुचरण सिंह का नाम 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने के लिए सामने आया है। इन्होंने शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में  'सोढ़ी' का किरदार निभाया है। हालांकि, उनकी ओर से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Advertisement

बिग बॉस 19 में होंगे बड़े बदलाव

खबरों के मुताबिक इस बार 'बिग बॉस 19' में बड़ा बदलाव किया जाएगा। नए थीम, राजनीतिक ट्विस्ट और नए फॉर्मेट के साथ शो को और अधिक मसालेदार बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सनातन धर्म को लेकर Kamal Haasan के फिर बिगड़े बोल

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड