Divyanka Tripathi Twins Namkaran: दिव्यांका-विवेक ने जुड़वां बेटों का नाम किया रिवील, जानें क्या है यूनिक नेम का मतलब

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया के जुड़वा बेटों का नाम रिवील कर दिया है। साथ ही यूनिक नाम रखने के पीछे की सोच भी बताई है।

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Twin Baby Boys name
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Twin Baby Boys name | Image: Screengrab

Divyanka Tripathi Twins Namkaran: टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने इसी साल मई में अपने जुड़वां बेटों का स्वागत किया था। अब कपल ने अपने बच्चों का नाम रिवील कर दिया है।

इस पल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो आखिरकार बच्चों के जन्म के पांच महीने बाद खत्म हुआ। कपल ने दिवाली से एक दिन पहले अपने बेटों का नामकरण किया और इसका खूबसूरत मतलब भी शेयर किया। इससे पहले वे अपने बच्चों को T1 और T2 कहकर बुलाते थे।

क्लू-बेस्ड गेम के जरिये नाम रिवील

दिव्यांका और विवेक ने अपने जुड़वां बेटों का नाम बताने के लिए एक मजेदार क्लू-बेस्ड गेम रखा था। इस गेम में नामों से जुड़े कुछ क्लू दिए गए थे, जिन्हें परिवार के सदस्यों को समझकर जवाब ढूंढना था। इस दौरान विवेक के पिता के क्लू सुलझाते ही नामों का खुलासा कर दिया गया।

क्या है कपल के ट्विंस का नाम और मतलब?

यूट्यूब व्लॉग में बेटे का नाम बताते हुए दिव्यांका ने कहा, 'अब हमारे T1 के नाम का खुलासा होता है। T1 का नाम दैविक है।' इसके बाद उन्होंने दूसरे बेटे T2 का नाम वैद्विक बताया। इस दौरान दिव्यांका ने अपने बेटों के नाम का मतलब भी फैंस को बताया है।

Advertisement

दैविक का मतलब क्या?

दिव्यांका ने बेटे के नाम के पीछे की सोच और उसके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। उनके मुताबिक, नाम चुनते समय बच्चों के स्वभाव और उनकी खासियतों को भी ध्यान में रखा गया था। एक्ट्रेस का कहना है कि दैविक स्वभाव और व्यक्तित्व में अपने पिता विवेक की तरह है। वो मजबूत है। जन्म के तुरंत बाद से ही उसकी पकड़ काफी मजबूत थी। दिव्यांका ने बताया कि पैदा होने के बाद दैविक उनकी उंगलियों को बहुत कसकर पकड़ लेता था। उन्होंने कहा, 'शुरू से ही उसमें काफी ताकत थी।' उन्होंने यह भी बताया कि दैविक की शारीरिक बनावट काफी हद तक उनसे मिलती-जुलती है।

वैद्विक का मतलब

दिव्यांका ने दूसरे बेटे वैद्विक के बारे में बताया कि 'वैद' का मतलब हीलर यानी ठीक करने वाला और 'द्विक' का मतलब दो गुना होता है। इस तरह वैद्विक नाम का अर्थ उन्होंने ऐसे समझाया, 'जो दोगुनी गति से खुद को ठीक कर ले।' वहीं विवेक ने बताया कि वैद्विक को खुश करना बहुत आसान है।

Advertisement

मई में जुड़वां बच्चों का हुआ था जन्म

बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने 26 मई 2026 को एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी फैंस संग शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: 'मुझे ऐसा सीन याद नहीं...', 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड