'मुझे ऐसा सीन याद नहीं...', 'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन सीन पर दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, जानें क्या कहा
टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी के एक्शन सीन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें 'रामायण' में इस तरह का सीन याद नहीं है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dipika Chikhlia: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के विजुअल्स से लेकर कलाकारों के अभिनय तक की हर तरफ चर्चा हो रही है। हालांकि, इसके कुछ दृश्यों को लेकर बहस भी छिड़ गई है। फिल्म के एक सीन में माता सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी को हाथ में तलवार लिए राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है। अब इस पर रामानंद सागर की 'सीता' यानी दीपिका चिखलिया ने रिएक्ट किया है।
दीपिका चिखलिया ने फ्री जनरल प्रेस से बात करते हुए साई पल्लवी के एक्शन सीन पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें रामायण में इस तरह के सीन याद नहीं हैं।
साईं पल्लवी के एक्शन सीन पर क्या बोलीं दीपिका?
जब दीपिका से साई पल्लवी के एक्शन सीन को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'हां, मैंने इंस्टाग्राम पर वह सीन देखा है। मुझे सच में नहीं पता कि इस पर क्या कहूं। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण - जो हमारी 'रामायण' का मुख्य आधार थीं मुझे याद नहीं कि उनमें कहीं भी इस तरह के दृश्य थे। लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं। हर कहानी, हर रामायण दूसरी से थोड़ी अलग है। इसलिए हो सकता है कि मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से ऐसा कुछ लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'
दीपिका ने देख ली नई रामायण?
वहीं उनसे रामायण देखने के बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि अभी नहीं देखी है। लेकिन वो अगले हफ्ते फिल्म देखेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं दिवाली के बाद फिल्म देखूंगी। मुझे यकीन है कि फिल्म बहुत भव्य होगी।'
Advertisement
दीपिका चिखलिया की फिल्म 'नोटिस' रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका चिखलिया की नई फिल्म 'नोटिस' 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Waves OTT पर दस्तक दे चुकी है। इसमें उनके साथ रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: जब रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने थिएटर पहुंची बुजुर्ग महिला, राम-सीता को देख दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल- VIDEO