अपडेटेड 11 July 2024 at 20:50 IST

एनिवर्सिरी मनाने यूरोप गए दिव्यांका-विवेक, बड़ी मुसीबत में फंसे... अब एम्बेसी से क्यों मांग रहे मदद?

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ यूरोप में कुछ ऐसा हो गया है कि अब उन्हें एम्बेसी से मदद मांगनी पड़ रही है।

Follow : Google News Icon  
Divyanka Tripathi
दिव्यांका के साथ हुआ हादसा | Image: Instagram

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya Europe Trip: सालों से छोटे पर्दे पर राज करने वाली और टेलीविजन की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी पिछले कुछ दिनों से पति विवेक दहिया संग यूरोप ट्रिप एंजॉय कर रही थीं, लेकिन हाल ही में उनके साथ वहां कुछ ऐसा हुआ कि कपल अब वहीं फंस गया है और एम्बेसी से मदद की गुहार लगा रहा है।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए यूरोप गए थे। जहां से कपल ने अपने रोमांटिक ट्रिप की की तस्वीरें और फोटोज फैंस के साथ शेयर भी की। वहीं इस बीच दिव्यांका और विवेक ने फैंस के साथ कुछ ऐसा शेयर किया, जिसे जानकर उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए हैं।

हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह एक हादसे का शिकार हो गए। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है, इसमें पासपोर्ट, बैंक कार्ड और ट्रिप पर खरीदे गए महंगे सामान शामिल थे। दिव्यांका ने कहा, विवेक और मैं सेफ हूं, लेकिन हमारी जरूरत की चीजें, पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगे सामान हमारी कार से गायब हो गए। बस एम्बेसी से तुरंत मदद की उम्मीद है।

एक्ट्रेस ने पोस्ट में क्यों कहा 'हमें न बताएं सावधानी बरतना'?

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी कार "सिक्योर्ड रिसॉर्ट परिसर" में खड़ी थी। जब लूट हुई तब कार रिसॉर्ट में खड़ी थी। प्लीज हमें यह न बताएं कि किस तरह से सावधानी बरती जानी चाहिए थी। रिसॉर्ट को कार में सामान के बारे में पता था और वे इस मामले को लेकर लेकर बेहद कूल रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है... लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा! अगर आप मदद कर सकते हैं, तो करें या सहानुभूति दिखाएं। अगर ऐसा करना मुश्किल लग रहा है, तो कृपया अपना काम करते रहें।

Advertisement

प्यार से शादी तक कैसे पहुंची दिव्यांका-विवेक की बात

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिव्यांका को टीवी पर 'बनू मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे शो से पहचान मिली। हाल ही में उन्हें 'अदृश्यम' सीरीज में देखा गया है। लव स्टोरी की बात करें तो दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' के दौरान एक्टर विवेक दहिया को दिल दे बैठी थीं। विवेक से उनकी मुलाकात एक्टर पंकज भाटिया ने कराई था। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चला और दोनों प्यार में पड़ गए। दोनों ने 8 जुलाई 2016 को रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। उन्होंने चंडीगढ़ और मुंबई में रिसेप्शन भी रखा। दिव्यांका और विवेक अब एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें… Anant Radhika Wedding: एंटीलिया में कुछ ऐसा पहन पहुंची जान्हवी, दुल्हन छोड़ एक्ट्रेस पर टिकी निगाहें

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 11 July 2024 at 20:49 IST