अपडेटेड 20 February 2024 at 09:42 IST
Divya Agarwal: मेहंदी पर एक्ट्रेस का दिखा अलग अंदाज, मंगेतर को डांटा! तो लोग बोले-यहां भी ओवरएक्टिंग
Divya Agarwal Mehendi: अपनी मेहंदी पर दिव्या एक पंजाबी कुड़ी की तरह तैयार हुई थीं। फैंस को उनका ये कलरफुल लुक काफी पसंद आ रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Divya Agarwal Mehendi: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) की दुल्हनिया बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह आज यानि 20 फरवरी 2024 को मुंबई में सात फेरे लेने वाली हैं। कपल ने अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर मस्ती की। मस्ती भरी कॉकटेल पार्टी के बाद उनकी मेहंदी की रस्म हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
अपनी मेहंदी पर दिव्या एक पंजाबी कुड़ी की तरह तैयार हुई थीं। फैंस को उनका ये कलरफुल लुक काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, इवेंट के दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।
दिव्या अग्रवाल फिर क्यों हुईं ट्रोल?
दिव्या और अपूर्वा के परिवार ने 19 फरवरी 2024 को मेहंदी समारोह रखा था। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने लाल-टोन्ड शरारा और डुअल-टोन्ड दुपट्टे के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना था। उन्होंने अपने बालों को परांदी के साथ लंबी चोटी में स्टाइल किया जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। वहीं उनके होने वाले पति अपूर्वा ने पीच टोन का कुर्ता और उसके ऊपर फ्लोरल स्लीवलेस जैकेट पहना था।
वेन्यू पर पैपराजी भी मौजूद थे जिन्होंने कपल की कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। दिव्या ने पैप्स से कहा कि वह 'कोको दी वोटी' हैं। हालांकि, इसी दौरान फैंस ने दिव्या के रवैये में थोड़ा चेंज देखा और उन्हें ट्रोल करने लगे। जब पैप्स दिव्या की तस्वीरें खींच रहे थे तो अपूर्वा सोलो कहकर वहां से जाने लगे। तब एक्ट्रेस उन्हें मजाक में डांटते हुए कहती हैं- ‘सोलो नहीं होगा, अब हमारी शादी हो रही है। अब सोलो नहीं होगा’। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।
Advertisement
इसके बाद दिव्या अपनी मेहंदी भी दिखाती हैं। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस मिक्स्ड रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘वह ड्रंक हैं’ तो किसी ने उन्हें उनकी ‘ओवरएक्टिंग’ के लिए टोका। कुछ ने तो ये तक लिख दिया कि वह ‘प्रेग्नेंट’ हैं। इस बीच, फैंस ने ब्राइड-टू-बी का बचाव किया और कमेंट करते हुए लिखा- ‘उनकी शादी हो रही है, वह खुश हैं, ऐसे टाइम में तो उन्हें बख्श दें’।
दिव्या अग्रवाल ने कॉकटेल पार्टी में ऐसे लगाई आग
मेहंदी से पहले कपल ने एक कॉकटेल पार्टी थ्रो की थी जिसमें स्प्लिट्सविला फेम एक्ट्रेस गोल्डन कलर की साड़ी-गाउन में पहुंची थीं। उनके लुक की अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस को उनका ये आउटफिट काफी पसंद आ रहा है। वहीं उनके मंगेतर ब्लैक टक्स में नजर आए।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 08:09 IST