47 साल के एक्टर का 21 साल की विदेशी लड़की पर आया दिल, रचाई शादी, वीडियो में बोले- माय ब्यूटीफुल वाइफ

Sahil Khan Wedding: साहिल भले ही इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

Sahil Khan Wedding
साहिल खान ने की शादी | Image: @iSahilKhan/X

Sahil Khan Wedding: बॉलीवुड फिल्म ‘स्टाइल’ के लिए जाने जाने वाले एक्टर और फिटनेस फ्रीक साहिल खान ने दूसरी बार शादी रचा ली है। 47 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी की झलक दुनियावालों को दिखाई है जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

साहिल खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वह अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। उन्होंने कथित तौर पर 21 साल की लड़की को अपना हमसफर बनाया है।

स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान ने की शादी

फैंस हैरान रह गए जब साहिल खान ने एक लड़की के साथ वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह उन्हें वाइफ कहते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो मालदीव का है। बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें शादी की बधाई देना शुरू कर दिया। वहीं, कमेंट सेक्शन में फैंस ये जानने के लिए भी बेताब हो रहे हैं कि उनकी दुल्हनिया हैं कौन। 

I’m Here and This is My Baby 💘 #OneLifeOneLove #blessed pic.twitter.com/XItLLCSKEy

— Sahil Khan (@iSahilKhan) February 17, 2024

बता दें कि साहिल बीते कुछ दिनों से एक मिस्ट्री गर्ल के साथ लगातार फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे थे। हाल ही में गए वैलेंटाइन डे पर भी उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपने फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में जहां वह वाइट ब्लेजर, वाइट शर्ट और डेनिम जीन्स में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी रेड गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। वह अपनी पत्नी के साथ तुर्की के इस्तांबुल में वेकेशन मनाने गए थे जहां की ये तस्वीरें हैं। 

Advertisement

I Love You ❤️❤️ Baby 🌹
Happy Valentine's Day, Love & Light For You 🌅🌹
More Photos Uploaded On Snap 📸 Follow Me On SNAP - https://t.co/YUCtwFMzX4#happyvalentinesday #valentines #iloveyou #love #loveyou #OneLifeOneLove #OneLifeBaby #SahilKhan #OneLife pic.twitter.com/a4L5N2RO4S

— Sahil Khan (@iSahilKhan) February 14, 2024

साहिल खान ने इससे पहले ईरानी महिला से की थी शादी

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि साहिल खान ने किसी विदेशी लड़की पर अपना दिल हारा हो। इससे पहले एक्टर ने साल 2004 में इरानियन बॉर्न एक्ट्रेस निगार खान से शादी की थी। हालांकि, शादी के लगभग डेढ़ साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। अब साहिल खान ने अपनी से आधी उम्र की लड़की के साथ निकाह किया है।

ये भी पढ़ेंः एक्टर Sahil Khan के खिलाफ FIR, मुंबई के कारोबारी ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने का लगाया आरोप

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड